Entertainment

एक तरफ उठी अर्थी तो दूसरी ओर सजने लगी दुल्हन, इरशाद कामिल की कलम से निकला गाना, जो बना टूटे दिलों की आवाज

Last Updated:August 27, 2026, 14:03 IST

ऑस्कर विजेता एआर रहमान के रूहानी संगीत और मशहूर गीतकार इरशाद कामिल की कलम से निकले दर्दभरे बोलों से सजा एक नया गाना इन दिनों तहलका मचा रहा है. फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का यह इमोशनल ट्रैक सीधे टूटे हुए दिलों की आवाज बनकर उभरा है, फहीम अब्दुल्ला की दिल छू लेने वाली गायकी और पर्दे पर धनुष का अवतार दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है. प्यार में सबकुछ गंवाने के जुनून को बयां करता यह इमोशनल ट्रैक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

इरशाद कामिल की कलम से निकला गाना, जो बना टूटे दिलों की आवाजZoomबॉलीवुड का सबसे दर्दभरा गाना. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का भावुक गाना ‘आवारा अंगारा’ इन दिनों संगीत प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है. यह ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका रूहानी संगीत और दिल को छू लेने वाले बोल हैं, जो प्यार में टूटे किसी आशिक के सीने में जलती जुनून की आग को बेहद सजीवता से बयां करते हैं.

इस गाने को ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने अपने बेहतरीन और जादुई संगीत से सजाया है, जबकि इसे सिंगर फहीम अब्दुल्ला ने अपनी भावुक और दमदार आवाज दी है. मशहूर गीतकार इरशाद कामिल के लिखे बोल इस गाने की आत्मा हैं, जो सुनने वाले को झकझोर देते हैं. ‘आवारा अंगारा’ अब सबसे यादगार दर्दभरे गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है. इस सैड सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 192 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

धनुष और कृति सैनन की यादगार केमिस्ट्री

‘तेरे इश्क में’ फिल्म में साउथ स्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन लीड किरदारों में है. धनुष ने फिल्म में ‘शंकर’ नाम के एक ऐसे युवक का किरदार निभाया है जो अपने प्यार की खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार है, वहीं कृति सैनन ने मुक्ति के रोल में उनका बखूबी साथ दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ हीरो अपने पिता की अर्थी उठा रहा है , तो दूसरी तरफ हीरोइन किसी और की दुल्हन बन रही है. यह फिल्म का बहुत इमोशनल मोमेंट है. वीडियो में धनुष का गुस्सा और आंखों से छलकता दर्द झकझोर कर रख देता है. ‘आवारा अंगारा’ गाना फिल्म के उस बेहद नाजुक मोड़ पर आता है, जहां हीरो प्यार के चक्कर में अपना सब कुछ गंवा बैठता है.

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही ‘तेरे इश्क में’
धनुष और कृति सैनन की रोमांटिक मूवी ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में 25 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. दर्शकों के भारी प्यार और पॉजिटिव रिव्यूज के दम पर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 85 से 90 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 148.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म बड़ी हिट साबित हुई. इस सफलता में फिल्म के म्यूजिक एल्बम और खासकर ‘आवारा अंगारा’ गाने की अपार लोकप्रियता का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मुख्य भूमिका निभाई.About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 27, 2026, 14:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj