Sports

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए शुभमन गिल और गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक!

होमखेलक्रिकेट

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए गिल-गंभीर का उड़ाया मजाक!

Last Updated:August 28, 2026, 07:06 IST

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन फॉलोऑन देने की उसकी रणनीति कारगार साबित नहीं हुई. खास तौर पर सोनल दिनुशा की दमदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट नहीं जीतने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर तंज कसा है.संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बिना नाम लिए गिल-गंभीर का उड़ाया मजाक!Zoom संजय मांजरेकर टीम इंडिया ने पर कसा तंज

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 509 रन बनाकर पारी को घोषित किया था. इसके बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 290 रनों समेटकर उसे फॉलोऑन दिया. फॉलोऑन देना किसी भी टीम के लिए एक मजबूत पक्ष होता है, लेकिन कोलंबो में मेजबान श्रीलंका ने फॉलोऑन मिलने के बावजूद खुद को हार से बचा लिया.

यही कारण है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने शुभमन गिल और गौतम गंभीर का बिना लिए तंज कसा है. मैच ड्रॉ होने के बाद मांजरेकर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “मैच नहीं जीत पाने के लिए कोई भी भारत पर उंगली नहीं उठा सकता. असल में उन सभी उंगलियों को एक साथ लाइए, हाथ जोड़िए और तालियां बजाइए, श्रीलंका और खासकर एक खिलाड़ी सोनल दिनुशा के लिए.”

No one can point one finger at India for not being able to win the game. In fact put all those fingers together & join your hands & clap! 👏👏👏 For SL and one man in particular…Sonal Dinusha.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj