Rajasthan

9 साल की बेटी ने स्केटिंग ट्रैक पर मचाई धूम, 4 हजार खिलाड़ियों को पछाड़कर जीता गोल्ड

Last Updated:August 28, 2026, 22:02 IST

Pali Nilanjana Success Story : पाली की नीलांजना चौधरी ने वेस्ट जोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता. तीसरी कक्षा की छात्रा नीलांजना ने 4 हजार खिलाड़ियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की. प्रतियोगिता की वन लैप रोड रेस श्रेणी में पाली की नन्हीं खिलाड़ी नीलांजना चौधरी ने शुरुआत से ही शानदार रफ्तार और संतुलन बनाए रखा. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच फिनिश लाइन पार करते हुए नीलांजना ने प्रथम स्थान हासिल किया.

ख़बरें फटाफट

पाली. पाली की नन्हीं प्रतिभाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो उम्र मायने नहीं रखती. अरावली की गोद में बसे पाली जिले की महज तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी नीलांजना चौधरी ने रोलर स्केटिंग के मैदान में अपनी गति और संतुलन का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई देखता रह गया. जयपुर में आयोजित वेस्ट जोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक यानी गोल्ड मेडल जीतकर लौटी नीलांजना आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन चुकी है. राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुकी इस बेटी के पदक जीतकर घर पहुंचने पर पूरे शहर में खुशी का माहौल नजर आया.

बीएसई बोर्ड की ओर से जयपुर में वेस्ट जोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया. इस कठिन प्रतिस्पर्धा में वेस्ट जोन के कई प्रमुख शहरों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता की वन लैप रोड रेस श्रेणी में पाली की नन्हीं खिलाड़ी नीलांजना चौधरी ने शुरुआत से ही शानदार रफ्तार और संतुलन बनाए रखा. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच फिनिश लाइन पार करते हुए नीलांजना ने प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

उम्र छोटी, लेकिन लगन और मेहनत से बनाई पहचान
कक्षा 3 में पढ़ने वाली नीलांजना चौधरी बचपन से ही स्केटिंग के प्रति बेहद जुनूनी रही हैं. परिजनों और कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने रोजाना सुबह-शाम स्केटिंग ट्रैक पर कड़ी मेहनत की. उनके निरंतर अभ्यास और लगन का ही नतीजा है कि इतनी कम उम्र में उन्होंने प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पाली जिले का नाम रोशन किया है.

15 अगस्त को मंत्री जोराराम कुमावत ने किया था सम्मानितनीलांजना की खेल प्रतिभा को प्रशासन भी सम्मानित कर चुका है. इससे पहले उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्री जोराराम कुमावत ने उन्हें विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था. इस सम्मान ने नीलांजना के हौसले को और बढ़ाया, जिसके बाद उन्होंने वेस्ट जोन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर पाली का नाम रोशन किया.

पाली पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागतस्वर्ण पदक जीतकर पाली लौटने पर नीलांजना का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया. इस खुशी के मौके पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने माला पहनाकर और मिठाइयां बांटकर बेटी का उत्साहवर्धन किया. स्वागत समारोह के दौरान भंवर चौधरी, नारायण चौधरी और गोविंद बी. चौधरी सहित शहर के कई लोगों ने नीलांजना को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

4 हजार खिलाड़ियों को पछाड़कर जीता मेडलयह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जयपुर के जगतपुरा स्थित एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई. इस आयोजन में तीन राज्यों के करीब 4 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें नीलांजना चौधरी ने अपनी तेज रफ्तार और अनुशासन के दम पर पहला स्थान हासिल किया. नीलांजना मनीष चौधरी और मोना चौधरी की पुत्री हैं. स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनके परिवार और परिचितों में भी खुशी का माहौल है. भंवर चौधरी, नारायण लाल चौधरी और गोविंद बी. चौधरी सहित परिजनों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

अंतरराष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक रहा शानदार प्रदर्शननीलांजना चौधरी के लिए यह सफलता का पहला पड़ाव नहीं है. छोटी उम्र में ही उनका स्केटिंग ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी वर्ष 2026 में जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीलांजना ने देश के लिए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था.
राष्ट्रीय स्तर पर चेन्नई में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में कड़े मुकाबले के बीच 200 मीटर स्पर्धा में उन्होंने कांस्य और रिले रेस में रजत पदक अपने नाम किया था.
वहीं राज्य स्तर पर इससे पहले उदयपुर में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता की 200 मीटर स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक और 400 मीटर रेस में रजत पदक जीता था. लगातार मिल रही सफलताओं से नीलांजना ने कम उम्र में ही स्केटिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 22:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj