Rajasthan

जोधपुर एयरपोर्ट पर बैग खुलते ही मचा हड़कंप, 23.50 लाख कैश और सोना बरामद, मंबई जा रहा यात्री गिरफ्तार

Last Updated:August 29, 2026, 09:15 IST

Jodhpur Airport Gold and cash Seized: जोधपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की लगेज जांच के दौरान एक यात्री के सामान से 23.50 लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण बरामद होने से हड़कंप मच गया. यात्री जोधपुर से मुंबई जाने वाला था. सामान की जांच में 10-10 ग्राम के सोने के 8 सिक्के, 4 अंगूठियां और एक सोने का कड़ा भी मिला. सीआईएसएफ ने मामले की सूचना एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नकदी और आभूषण जब्त कर लिए. पुलिस के अनुसार यात्री रूपेश भंवरलाल जैन के पास बरामद सामान से जुड़े बिल या जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. इसके बाद नकदी और आभूषणों को धारा 106 बीएनएस के तहत जब्त किया गया. पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर एयरपोर्ट पर बैग खुलते ही मचा हड़कंप, 23.50 लाख कैश और सोना बरामदZoomजोधपुर एयरपोर्ट से कैश और सोना के साथ मुंबई जा रहा यात्री गिरफ्तार

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की सतर्कता से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं. एयरपोर्ट पर लगेज की जांच के दौरान एक यात्री के सामान से 23.50 लाख रुपए नकद, सोने के सिक्के और आभूषण मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सीआईएसएफ ने मामले की सूचना तुरंत एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्री और उसके सामान की जांच की. पुलिस ने नकदी और आभूषणों को जब्त कर यात्री को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में यात्री के पास बरामद सामान से संबंधित बिल या वैध दस्तावेज नहीं मिले.

इसके बाद पुलिस ने नकदी और आभूषणों को जब्त कर लिया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम और सोने के आभूषण यात्री के पास कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. पकड़ा गया यात्री रूपेश भंवरलाल जैन बताया जा रहा है. वह जोधपुर से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. इसी दौरान सीआईएसएफ जवानों ने नियमित लगेज जांच के दौरान उसके सामान को चेक किया तो नकदी के साथ सोना बरामद हुआ.

संदिग्ध सामान मिलने पर सीआईएसएफ ने यात्री को रोका

जांच के दौरान संदिग्ध सामान मिलने पर सीआईएसएफ ने यात्री को रोक लिया और मामले की जानकारी एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने के बाद सामान की जांच की गई तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण मिले. बरामदगी में 23.50 लाख रुपए नकद, 10-10 ग्राम वजन के सोने के 8 सिक्के, 4 सोने की अंगूठियां और एक सोने का कड़ा शामिल है. पुलिस ने बरामद नकदी और आभूषणों को अपने कब्जे में ले लिया. यात्री से पूछताछ के दौरान बरामद नकदी और आभूषणों के संबंध में बिल या अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके बाद पुलिस ने नकदी और आभूषणों को जब्त किया.

नकदी और सोने की जांच जारी

पुलिस ने रूपेश भंवरलाल जैन को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि बरामद रकम और सोना किसका है, इन्हें कहां से लाया गया था और मुंबई ले जाने के पीछे क्या वजह थी. एयरपोर्ट थाना पुलिस अब बरामद नकदी और आभूषणों के स्रोत की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इनके संबंध में कोई वैध खरीद-बिक्री या अन्य कारोबारी दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं. मामले की जांच के दौरान आय और संपत्ति से जुड़े पहलुओं को भी देखा जा सकता है. फिलहाल पुलिस ने नकदी और सोने को जब्त कर लिया है और यात्री से पूछताछ जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 23.50 लाख रुपए की नकदी और सोने के सिक्के व आभूषण यात्री के पास किस उद्देश्य से थे.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 09:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj