Entertainment

Amitabh Bachchan National Awards: अमिताभ बच्चन को कितनी बार मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड? जानें किस-किस मूवी के लिए जीता पुरस्कार

Last Updated:August 30, 2026, 13:25 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी अदाकारी राष्ट्रीय पुरस्कारों जीतने के मामले में भी इतिहास रचा है. बिग बी के नाम सबसे ज्यादा 4 बार बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने का अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए यह खास सम्मान अपने नाम किया. उनके किरदारों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि भारतीय सिनेमा में एक नई मिसाल भी कायम की है.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ को कितनी बार नेशनल अवॉर्ड? जानें किस-किस मूवी के लिए जीता पुरस्कारZoomसबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं अमिताभ बच्चन.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 50 साल से ज्यादा लंबे करियर में कई मूवीज में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. यही वजह है कि उन्हें फैंस प्यार से महानायक कहते हैं. बिग बी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सिर्फ दर्शकों के दिलों को ही नहीं जीता, बल्कि देश के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड्स में भी अपना परचम लहराया है. बिग बी अब तक 4 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं कि उन्हें ये अवॉर्ड किस-किस फिल्म के लिए मिले हैं.

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कुल 4 बार बेस्ट एक्टर का नेशनल पुरस्कार जीता है. लीड एक्टर के तौर पर सबसे ज्यादा बार यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने का रिकॉर्ड केवल उन्हीं के नाम दर्ज है. उन्हें पहली बार साल 1990 की फिल्म ‘अग्निपथ’ में विजय दीनानाथ चौहान के आइकॉनिक किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके बाद साल 2005 की फिल्म ‘ब्लैक’, 2009 की फिल्म ‘पा’ और साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ के लिए उन्हें 3 बार नेशनल पुरस्कार से नवाजा गया.

अमिताभ बच्चन ने जीते कितने नेशनल अवॉर्ड?

अगर कुल पुरस्कारों की बात करें, तो अमिताभ बच्चन को अपने करियर में कुल 7 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं. इनमें 4 बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स शामिल हैं. इसके अलावा उन्हें साल 1969 में अपनी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के लिए बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड मिला था. वहीं साल 2009 की फिल्म ‘पा’ के निर्माता होने के नाते उन्हें बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ. सिनेमा जगत में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया.

सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले सितारों की लिस्ट

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले सितारों में अमिताभ बच्चन 7 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं. उनके बाद मनोज बाजपेयी का नाम आता है, जिन्होंने ‘सत्या’, ‘पिंजर’, ‘भोंसले’ और ‘गुलमोहर’ जैसी फिल्मों के लिए कुल 4 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. अजय देवगन ने ‘जख्म’, ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ जैसी फिल्मों के लिए 3 बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है. दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने भी ‘मृगया’, ‘ताहादेर कथा’ और ‘स्वामी विवेकानंद’ जैसी फिल्मों के जरिए 3 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं. वहीं पंकज कपूर और नाना पाटेकर जैसे मंजे हुए सितारों ने भी अलग-अलग कैटेगरी में 3-3 नेशनल अवॉर्ड पुरस्कार जीते हैं.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 30, 2026, 13:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj