ऋषि कपूर 50 साल पुराना गाना, शूटिंग के वक्त डर गए थे पेरिस के लोग, खुद सुपरस्टार भी हो गए थे शर्मिंदा

Last Updated:August 30, 2026, 22:51 IST
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और उनसे जुड़े किस्से आज भी लोगों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार किस्सा उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनाया था. यह किस्सा उनकी साल 1976 में आई फिल्म ‘बारूद’ की शूटिंग से जुड़ा था.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. ऋषि कपूर ने बताया था कि जब भी उनकी फिल्मों में कोई रोमांटिक गाना होता था, तो वह गाना गाने से खुद को रोक नहीं पाते थे. खास बात यह थी कि वह सुर में गाने को लेकर खुद भी बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद पूरे जोश के साथ तेज आवाज में गाते थे.
ऐसा ही कुछ ‘बारूद’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान पेरिस में हुआ था. ऋषि कपूर इस गाने में शोमा आनंद के पीछे चल रहे थे. उनके पीछे करीब 25 कदम की दूरी पर एक साउंड रिकॉर्डिस्ट भी मौजूद था. जैसे ही कैमरा और साउंड शुरू होता, ऋषि कपूर अपना सीन करने के साथ-साथ जोर-जोर से गाना शुरू कर देते.ऋषि कपूर ने बताया था कि उस दौरान वहां मौजूद पेरिस के लोग उन्हें देखकर हैरान हो जाते थे. उन्हें समझ नहीं आता था कि आखिर यह आदमी लड़की के पीछे चलते हुए इतनी तेज आवाज में क्यों गा रहा है.
पेरिस के लोगों को लगा कुछ गड़बड़ है
ऋषि कपूर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर इस मजेदार घटना को याद करते हुए बताया था कि फिल्म ‘बारूद’ के ‘मतलब जो समझे’ की शूटिंग के दौरान पेरिस में उन्होंने लोगों को डरा दिया था. ऋषि कपूर इस गाने में शोमा आनंद के पीछे चल रहे थेकि उन्हें खुद भी काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. उन्होंने कहा था कि जब गाने की शूटिंग शुरू होती, तो वह शोमा आनंद के पीछे चलते और गाना गाते थे. वहीं पीछे साउंड रिकॉर्डिस्ट भी उनका गाना रिकॉर्ड कर रहा होता था. ऋषि कपूर के मुताबिक, पेरिस के लोग उन्हें देखकर सोचते थे कि आखिर इस आदमी को हुआ क्या है. गाना तो पीछे से बज रहा है, लेकिन यह खुद इतनी तेज आवाज में क्यों गा रहा है. यह किस्सा बताते हुए ऋषि कपूर ने यह भी माना था कि वह बेसुरे थे, लेकिन रोमांटिक गाने आने पर पूरे जोश के साथ गाना उनकी आदत थी.
‘बारूद’ में नजर आए थे कई बड़े कलाकार
ऋषि कपूर की फिल्म ‘बारूद’ का निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले सचिन भौमिक ने लिखा था, जबकि इसके डायलॉग अहसान रिजवी ने लिखे थे.फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अशोक कुमार, शोमा आनंद, अजीत और रीना रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इसके अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई दिए थे.
बता दें कि ऋषि कपूर अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रहे. ‘रफू चक्कर’, ‘बेशरम’, ‘कभी कभी’, ‘जिंदा दिल’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘अंजाने में’, ‘धन दौलत’, ‘खेल खेल में’ और ‘दो दूनी चार’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता.ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 76 साल की उम्र में निधन हो गया था. वह लंबे समय से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे. उनके निधन के बाद भी उनकी फिल्में और उनसे जुड़े किस्से फैंस के बीच उनकी यादों को जिंदा रखते हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 30, 2026, 22:51 IST



