टिकट खरीदा फिल्म का, ऐड्स क्यों झेलें? थिएटर में विज्ञापनों की भी है ‘लिमिट’, जानिए क्या कहता है कानून

Last Updated:August 30, 2026, 17:14 IST
सिनेमाघरों में एक निश्चित समय सीमा से ज़्यादा विज्ञापन दिखाना गैरकानूनी है. PVR और INOX पर 1 लाख का जुर्माना लगा, शिकायतकर्ता को 20,000 रुपये मिले. ये मामला साल 2025 का है. जब शख्स ने करीब आधे घंटे तक चले विज्ञापनों से परेशान होकर कंज्यूमर कोर्ट का रुख किया था.तस्वीर: AI
सिनेमाघरों में फिल्में देखने के शौकीन लोगों को क्या थिएटर्स से जुड़े नियम-कायदे पता हैं? अगर आप भी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में देखने के लिए पैसे खर्च करके थिएटर जाते हैं, लेकिन वहां फिल्म शुरू होने से पहले दिखाए जाने वाले लंबे विज्ञापनों से परेशान हैं, तो ये खबर आपके काम की है.
दरअसल, थिएटर्स में विज्ञापन दिखाने की एक तय समय-सीमा होती है. अगर उससे ज्यादा समय तक दर्शकों को विज्ञापन दिखाए जाते हैं, तो इसके लिए थिएटर संचालक को संबंधित कंपनी को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है.
फिल्म शुरू होने से पहले दिखाई जाने वाली थिएटर में ऐड्सऐसा ही एक मामला साल 2025 में देखने को मिला था. जब PVR सिनेमा व INOX में कई मिनट के लंबे ऐड दिखाने पर शख्स ने कोर्ट का रुख किया. वहां उसकी जीत हुई और उसे हर्जाने के तौर पर हजारों रुपये भी मिले. चलिए आपको थिएटर्स से जुड़े विज्ञापनों का नियम कानून बताते हैं.
सिनेमाहॉल में ऐड्स दिखाने जाने का मामला कोर्ट पहुंचाये बात है फरवरी 2025 की. जब बेंगलुरु में एक 30 साल के आदमी ने PVR सिनेमा, INOX और BookMyShow पर केस किया. वह फिल्म शुरू होने से पहले थिएटर में दिखाई जाने वाले लंबे-लंबे विज्ञापनों से परेशान होकर कंज्यूमर कोर्ट पहुंचा. जहां उसकी जीत हुई. शख्स का नाम अभिषेक MR था. वह विक्की कौशल की चर्चित फिल्म ‘सैम बहादुर’ देखने के लिए सिनेमाहॉल पहुंचा. 4:05 मिनट के शो के लिए उसने तीन टिकट बुक करवाए. शो साढ़े छह बजे खत्म होने वाला था. मगर 4:05 बजे शुरू होने वाला शो साढ़े चार बजे शुरू हुआ. अब ऐसे में अभिषेक का कहना था कि उसके 25 मिनट बर्बाद हुए. ऐसे में फिल्म लेट खत्म हुई. करीब आधे घंटे तक उसे फिल्म के ट्रेलर और ऐड्स दिखाए गए. अभिषेक ने फिल्म शुरू होने से पहले इतने देर तक विज्ञापन दिखाने जाने को लेकर कंज्यूमर कोर्ट का रुख किया और कहा कि उनका कीमती समय बर्बाद हुआ है. जो उनके बाद के अपॉइंमेंट थे वो कैंसिल हो गए.
कितने मिनट तक का ऐड्स चला सकते सिनेमाहॉल वालेकोर्ट में अपने बचाव में कहा कि PVR सिनेमा और INOX ने कहा कि कानून के तहत जागरूकता फैलाने के लिए कुछ पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट (PSA) दिखाना उनकी जिम्मेदारी होती है. इसी पर कोर्ट में चली सुनवाई में बताया गया कि किसी भी फिल्म या स्क्रीनिंग के शुरू होने से पहले दिखाए जाने वाले ऐड्स की निश्चित समय सीमा होती है. वह है 10 मिनट. मतलब कि दस मिनट तक ही ऐसे ऐड्स दिखाए जा सकते हैं.
हर्जाने में मिले पैसेकोर्ट ने PVR और INOX को गलत तरीके से काम करने और शिकायत करने वाले का समय बर्बाद करने के लिए 1 लाख का जुर्माना लगाया. इसमें से अभिषेक को 20 हजार रुपये मानसिक परेशान और समय बर्बादी के लिए दिए गए. साथ ही, मुकदमे का खर्च मिलाकर दूसरे खर्च के 8,000 रुपये देने को कहा.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
August 30, 2026, 16:50 IST



