Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 194 रन से चटाई धूल, सीरीज पर भी कब्जा

होमखेलक्रिकेट

लॉर्ड्स में इंग्लैंड की बड़ी जीत, PAK को 194 रन से पीटकर सीरीज पर किया कब्जा

Last Updated:August 30, 2026, 22:33 IST

pak vs eng lord’s test: लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. दोनों ही पारियों में पाकिस्तान की बैटिंग निराशाजनक रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार के साथ उठाना पड़ा. इंग्लैंड ने जीत के लिए 389 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रन पर ही ढेर हो गई.लॉर्ड्स में इंग्लैंड की बड़ी जीत, PAK को 194 रन से पीटकर सीरीज पर किया कब्जाZoomइंग्लैंड ने 194 रन से जीता लॉर्ड्स टेस्ट.

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को 194 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने दिसंबर 2024 के बाद अपनी पहली टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की जबकि सीरीज में अभी एक मैच बाकी है. पाकिस्तान की टीम 389 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए चाय के लगभग 45 मिनट बाद 194 रन पर ऑलआउट हो गई. सऊद शकील ने पाकिस्तान की ओर से मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन वह 97 रन के स्कोर पर बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए. यह सीरीज में किसी भी टीम के बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर रहा. लॉर्ड्स में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान की बैटिंग दोनों पारियों में बिखर गई. ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और जोफ्रा आर्चर की तिकड़ी ने मिलकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया.

अब्बास ने शुरुआत में इंग्लैंड को दिए झटकेपाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मोहम्मद अब्बास ने इसे सही साबित करते हुए इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को परेशान किया. इंग्लैंड 77 रन पर चार विकेट गंवा चुका था. इसके बाद 120 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. जॉर्डन कॉक्स ने 55 और जेमी स्मिथ ने 61 रन बनाकर पारी को संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. इसके बाद निचले क्रम में गस एटकिंसन ने 45 और जोश टंग ने नाबाद 30 रन बनाकर इंग्लैंड को 66.4 ओवर में 290 रन तक पहुंचा दिया. पाकिस्तान के लिए अब्बास ने चार और मोहम्मद अली ने तीन विकेट लिए.

110 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तानइंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए. पूरी टीम 37.2 ओवर में सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गई. अजान अवैस ने 46 रन बनाकर सबसे ज्यादा संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके. ओली रॉबिन्सन ने सिर्फ 11 रन देकर चार विकेट झटके. जोफ्रा आर्चर ने तीन और जोश टंग ने दो विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान के 110 रन पर सिमटते ही इंग्लैंड को पहली पारी में 180 रन की बड़ी बढ़त मिल गई.

दूसरी पारी में अब्बास का पंजा, इंग्लैंड ने दिया विशाल लक्ष्यदूसरी पारी में इंग्लैंड के कई बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके. एमिलियो गे ने 31, कप्तान जो रूट ने 24 और हैरी ब्रूक ने 34 रन बनाए. डैन लॉरेंस ने जरूर शानदार 54 रन की पारी खेली. उनकी पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल रहे. इंग्लैंड की पूरी टीम 54.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने शानदार पांच विकेट झटके और लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया. मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद को दो-दो विकेट मिले. इंग्लैंड ने कुल 388 रन की बढ़त हासिल की और पाकिस्तान के सामने 389 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा.

आर्चर की आग उगलती गेंद के सामने बाबर भी नहीं टिकेलक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ही बेहद खराब रही. सिर्फ 14 रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर गए. रॉबिन्सन और आर्चर ने नई गेंद से ऐसा दबाव बनाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज खुलकर खेल ही नहीं पाए. जोफ्रा आर्चर ने कप्तान बाबर आजम को सिर्फ 6 रन पर आउट कर दिया. उनकी तेज और उछाल लेती गेंद ने बाबर को चारों खाने चित कर दिया. इसके बाद शान मसूद और सऊद शकील ने चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़कर पाकिस्तान की पारी को संभाला. शान 26 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन शकील ने एक छोर संभाले रखा.

शकील शतक से चूके, पाकिस्तान 194 पर ऑलआउटसऊद शकील ने शानदार 97 रन की पारी खेली. उन्होंने 122 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए. हालांकि, शतक पूरा करने से पहले ही उनका विकेट गिर गया और इससे पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई. पाकिस्तान की पूरी टीम 50.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से रॉबिन्सन ने चार, टंग ने तीन और आर्चर ने दो विकेट लिए.

रॉबिन्सन बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’मैच में कुल आठ विकेट लेने वाले ओली रॉबिन्सन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा. रॉबिन्सन के लिए यह सीरीज अब तक शानदार रही है. दो टेस्ट में वह 16 विकेट ले चुके हैं और उनका गेंदबाजी औसत 7.18 का है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 रहा है. इंग्लैंड ने सीरीज पर तो कब्जा जमा लिया है. अब उसकी नजर तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान का सफाया करने पर होगी.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 30, 2026, 22:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj