Entertainment

Rashmika Mandanna Health Update: सेट पर चोटिल होने के बाद अब कैसी हैं रश्मिका मंदाना, फोटोज शेयर कर दी अपडेट

Last Updated:August 31, 2026, 08:48 IST

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों लाइट्स और कैमरा की दुनिया से दूर हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस चोटिल हो गई थीं. उनके हिप में चोट लग गई जिसकी वजह से उनकी शूटिंग पर ब्रेक लग गया.

नई दिल्ली. रश्मिका मंदाना इस महीने की शुरुआत में घायल हो गई थीं. इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. चोटिल होने के बाद रश्मिका ने फिल्म की शूटिंग रोक दी और वो डॉक्टर्स की निगरानी में घर पर हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी अपडेट शेयर करती रहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना ने फिर एक बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग अपनी अपडेट शेयर की है. उन्होंने बताया कि वो अब पहले से बेहतर हैं. रश्मिका ने साथ ही कहा कि वो जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

एक्ट्रेस ने अपडेट दी कि वो जल्द ही शूटिंग पर लौटने वाली हैं. साथ ही रश्मिका मंदाना कहती हैं कि काम पर लौटने के बाद वो इन चीजों को जरूर मिस करेंगी जिन्हें वो अभी घर पर रहकर एंजॉय कर रही हैं. रश्मिका मंदाना ने कई फोटोज की सीरीज शेयर की है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

Add as Preferred Source on Google

एक फोटो में रश्मिका मंदाना को पूजा करते देखा जा सकता है. वहीं एक फोटो में एक्ट्रेस ने अपने पेट डॉग की फोटो शेयर की है. एक फोटो में रश्मिका को कढ़ाई और बुनाई करते देखा जा सकता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

एक्ट्रेस की इन फोटोज पर नेटिजेंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने जमकर प्यार लुटाया है. सोशल मीडिया यूजर्स रश्मिका मंदाना की जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि वो प्रार्थना करेंगे कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

फिल्म ‘रानाबाली या मैसा’ के लिए एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग को दौरान रश्मिका मंदाना बुरी तरह घायल हो गई थीं. वो डांस सीक्वेंस शूट कर रही थीं जिस दौरान उनके हिप का टेंडन पूरी तरह डिटैच हो गया. इसके बाद शूटिंग तुरंत रोक दी गई और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रश्मिका मंदाना को घर पर शिफ्ट किया गया. डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें डेढ़ महीने तक रेस्ट करने की सलाह दी थी. 6 हफ्ते तक पूरी तरह से आराम करने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें रिहैबिलिटेशन कराने की सलाह दी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

रश्मिका की हेल्थ को लेकर फैंस के बीच अभी भी चिंता बनी हुई है लेकिन वो समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. फिलहाल रश्मिका घर पर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rashmika_mandanna)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 31, 2026, 08:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj