Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

होमखेलक्रिकेट
सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बैटर
Last Updated:August 31, 2026, 11:22 IST
Vaibhav Suryavanshi Duldeep Trophy Record: 15 साल और 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. ईस्ट जोन की उपकप्तानी करते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने ये कीर्तिमान स्थापित किया. वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.
बेंगलुरु: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को अर्धशतक लगाते हुए एक और रिकॉर्ड बना दिया. अब वह दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने 15 साल 157 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाया था. यानी वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
92 रन बनाकर आउट हुए वैभववैभव अपने पहले फर्स्ट क्लास सेंचुरी की ओर तेजी से बढ़ रहे थे. और जैसा खेल रहे थे, उससे उनका शतक तय लग रहा था. मगर हर्ष दुबे की बॉल पर छक्का मारने की कोशिश में 92 रन बनाकर आउट हुए. डीप मिडविकेट पर खड़े इकलौते फील्डर अरशद खान ने उनका आसान कैच लिया. इस तरह वैभव ने अपनी 81 गेंदों की पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए.
100-run stand 🙌
Vaibhav Sooryavanshi and Abhimanyu Easwaran with a solid opening stand so far 🤝



