Rajasthan

Jaipur Nagar Nigam Chunav | Bjp candidate List

Last Updated:August 31, 2026, 11:32 IST

Jaipur Municipal Election BJP Muslim Candidates: जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए 8 मुस्लिम चेहरों पर दांव खेला है. 150 वार्डों में लगभग 5.3% टिकट अल्पसंख्यक समुदाय को दिए गए हैं. वार्ड 19 से शहनवाज अंसारी, 109 से जाकिर खान, 113 से फरीदुद्दीन जैकी, 117 से शब्बो जहां, 128 से माजिद पठान, 136 से मिजाना मिर्जा, 137 से रहीस मंसूरी और 146 से अफसाना को प्रत्याशी बनाया गया है. ‘सबका साथ’ रणनीति के तहत भाजपा ने मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस को सीधी चुनौती देने की तैयारी की है.

ख़बरें फटाफट

मुस्लिम बहुल वार्डों में भाजपा ने खोला नया मोर्चा, 8 चेहरों पर लगाया दांवZoomJaipur BJP Muslim Candidates: जयपुर में भाजपा का बदला दांव, 8 मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर साधा सियासी समीकरण

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी बहुप्रतीक्षित अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस बार पार्टी ने अपनी पारंपरिक रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय पर विशेष दांव खेला है. जयपुर के कुल 150 वार्डों में से भाजपा ने 8 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जो कुल टिकटों का लगभग 5.3 प्रतिशत हिस्सा है. पार्टी के इस कदम को अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में पकड़ मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है.

भाजपा की सूची में कई चर्चित मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया गया है. पार्टी ने वार्ड नंबर 19 (सामान्य सीट) से शहनवाज अंसारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है. इसके अलावा वार्ड नंबर 109 से जाकिर खान कायमखानी और वार्ड नंबर 113 से फरीदुद्दीन ‘जैकी’ को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है. वहीं वार्ड 117 से शब्बो जहां (शबाव जहां) को प्रत्याशी बनाया गया है.

अल्पसंख्यक इलाकों में कड़ी टक्कर देने की तैयारीमुस्लिम बहुल वार्डों में कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने के मकसद से भाजपा ने मजबूत स्थानीय चेहरों को आगे किया है. वार्ड नंबर 128 से माजिद पठान को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि वार्ड नंबर 136 से मिजाना मिर्जा (मिजन मिर्जा) को मैदान में उतारा गया है. इसी तरह वार्ड नंबर 137 से रहीस मंसूरी (रईस मंसूरी) और वार्ड नंबर 146 से अफसाना को भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है.

‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ चुनावी समर में उतरी भाजपाराजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निकाय चुनाव 2026 में 5.3% टिकट मुस्लिम चेहरों को देकर भाजपा ने समावेशी राजनीति का संदेश देने का प्रयास किया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि टिकट वितरण में उम्मीदवार की जिताऊ क्षमता और स्थानीय लोकप्रियता को प्राथमिकता दी गई है. भाजपा के इस कदम से जयपुर के अल्पसंख्यक बहुल वार्डों में चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 31, 2026, 11:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj