Entertainment

71 साल पुराना कल्ट गाना, फिल्म का डायरेक्टर ही बना लीड हीरो, पिता संग नजर आया था ये सुपरस्टार

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें सुनते ही आंखों के सामने वही, दौर आ जाता है. बारिश की बूंदें, एक छतरी, दो प्रेमी और उनके बीच पनपता प्यार. ऐसा ही एक सदाबहार गाना है, ‘प्यार हुआ इकरार हुआ, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल’.ये गाना साल 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ का है. इस गाने को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के हीरो भी राज कपूर ही थे. गाना उस दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.

71 साल बाद भी रोमांस और बारिश वाला ये गाना गीतों की मिसाल बना हुआ है. राज कपूर और नरगिस पर फिल्माया गया ये गाना अपनी सादगी, संगीत, बोल और दोनों हीरो और हीरोइन की शानदार केमिस्ट्री के लिए भी याद किया जाता है. इस गाने में ऋषि कपूर भी नजर आए थे. महज 3 साल की उम्र में भी उन्होंने इस गाने में लोगों का ध्यान खीचा और अपने काम से लोगों का दिल जीता था.

‘श्री 420’ का सबसे बड़ा हिट गाना

साल 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ के गाने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ है’ को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. इस गाने में राज कपूर और नरगिस दत्त की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. इस गाने में छाते के नीचे खड़े हीरो और हीरोइन की जोड़ी को लोगों ने इतना प्यार दिया था कि ये गाना अमर हो गया. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे. इस गाने में राज कपूर के लाडले ऋषि कपूर भी नजर आए थे. फिल्म ‘श्री 420’ का ये सबसे रोमांटिक गाना था. वैसे तो ये गाना नरगिस और राज कपूर पर फिल्माया गया था. लेकिन गाने में ऋषि कपूर अपने भाई-बहन के साथ नजर आए थे.गाने में नजर आ रहे ये तीनों बच्चे, रितु नंदा, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर हैं. गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे, इसको संगीत दिया था शंकर-जयकिशन ने जिसे लता मंगेशकर और मन्ना डे ने अपनी आवाज से सजाया था.

राज कपूर ही थे फिल्म के डायरेक्टर और हीरो

‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ गाना फिल्म ‘श्री 420’ में फिल्माया गया सबसे रोमांटिक गाना है. इस गाने की ये भी एक खास बात है कि फिल्म के हीरो और डायरेक्टर राज कपूर ही थे. ‘श्री 420’ का निर्देशन और निर्माण दोनों राज कपूर ने किया था. फिल्म में उनके साथ नरगिस, नादिरा, ललिता पवार, एम कुमार, हरी शिवदेसानी, नाना पालसिकर, रमेश सिन्हा और रशीद खान जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी में राज कपूर का किरदार राज एक ऐसे युवक का है, जो शहर में अपनी जगह बनाने के दौरान अच्छाई-बुराई और प्यार के बीच उलझता है. नरगिस ने विद्या का किरदार निभाया था, जो राज की प्रेमिका बनती हैं.

बता दें कि इसके अलावा ‘दिल का हाल सुने दिलवाला, ईचक दाना बीचक दाना गाना, मेरा जूता है जापानी, मुड मुड के ना देख गाने को आशा भोसले और मन्ना डे ने गाया था, ओ जानेवाले, रमैया वस्तावैया और शाम गया रात गई हर गाने को लोगों ने दिल से प्यार दिया था और सारे गाने हिट हुए थे. राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ साल 1955 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. फिल्म की कहानी राज कपूर के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो सफलता पाने के लिए मुंबई जाता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj