Rajasthan

चुनावी माहौल के बीच जनता का सवाल, ‘नर्क से कम नहीं’ जिंदगी, क्या नई महिला महापौर बदलेगी शहर की तस्वीर

Last Updated:September 08, 2026, 18:04 IST

Pali Nagar Nigam Chunav 2026 Ground Report: पाली नगर निगम चुनाव 2026 के बीच शहर की कई बुनियादी समस्याएं सामने आ रही हैं. गड्ढों वाली सड़कें, सीवरेज व्यवस्था की बदहाली और पानी की समस्या से लोग परेशान हैं. पेयजल संकट के बीच वाटर ट्रेन का सहारा भी चर्चा में है. अब महिला महापौर के नेतृत्व में शहर के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं. सवाल है कि नई महापौर पाली की तस्वीर और तकदीर बदल पाएगी?

ख़बरें फटाफट

पाली. हमारे पाली में आज भी पीने के पानी की समस्या बनी हुई है,सीवरेज का तो भगवान ही मालिक है. सडको पर गड्डे है या फिर गड्डो में ही सडक है. इस तरह के जवाब है पाली शहर की जनता के जो हर बार नगर निगम चुनाव आने के साथ ही उम्मीद करते है कि अब कोई ऐसा प्रत्याक्षी आएगा जो उनकी सुनेगा और पाली की तस्वीर को बदलने का करेगा. मगर हर बार यह उम्मीद टूट सी जाती है. लोकल-18 की टीम ने पाली नगर निगम के अलग-अलग वार्डो का जब जायजा लिया तो जनता ने क्षेत्र की समस्याएं तो बताई मगर इस बार कहीं न कहीं अगर उनका चुना हुआ प्रत्याक्षी जीता तो कही जाकर उनको समाधान की उम्मीद है.

पाली नगर निगम में 65 वार्ड है और इन वार्डो में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय भी चुनाव मैदान में है. मगर सबसे बडी बात यह कही जा सकती है कि इस बार पाली में महापौर कोई पुरूष नही बल्कि महिला बनेगी और पाली की तस्वीर और तकदीर को बदलने का काम करेगी. लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जनता जहां अपने पिछले पार्षद के कार्यकाल से खुश तो नजर आई मगर यह मलाल उनके मन में रहा कि यहां पर सीवरेज और पीने के पानी की सबसे बडी समस्या बनी हुई है जिसका समाधान कोई भी नही कर पाया मगर इस बार उम्मीद है कि जब महिला महापौर बनेगी तो हो सकता है इन पांच सालों में पाली की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी.

सीवरेज की हर वक्त रहती है समस्यापाली नगर निगम वार्ड 63 की जनता ने कहा कि सीवरेज से हम काफी परेशान है. सीवरेज ओवरफ्लो रहता है और नालियों की समय पर सफाई नही की जाती. सडके पूरी तरह से टूटी हुई है जिससे सडको पर आए दिन सडक हादसे होते है. यह काम समय पर होंगे तब कही जाकर लगेगा कि हमारा चुना हुआ प्रत्याशी हमारा काम कर रहा है.

युवा और शिक्षित होनी चाहिए महापौरपाली में इस बार महापौर की महिला सीट है ऐसे में इस बार पाली में किसी महिला प्रत्याशी के सिर पर ही महापौर का ताज सजेगा. उसको लेकर वार्ड 63 के रहने वाले हरीश ने कहा कि जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं को सुनने वाली महापौर होनी चाहिए. शिक्षित हो और युवा हो तो और भी ज्यादा अच्छा रहेगा जो जनता के बीच रहकर काम कर सकेंगी. सबसे बडी बात ईमानदार महिला महापौर होनी चाहिए जिसको हम प्राथमिकता देंगे.

गंदगी से अटे पडे है वार्डवार्ड 62 की जनता ने कहा कि नालिया भरी रहती है,सीवरेज की समस्या और काफी बार बिजली की भी आए दिन समस्या रहती है. पहले भाजपा के जो पार्षद रहे है उन्होने पांच सालों तक जनता के लिए कुछ समाधान के काम नही किए. हम परेशान हो गए है. अब लगता है कांग्रेस के प्रत्याशी है जिनसे उम्मीदे है कि वह हमारे कार्य करेगा. पाली में सीवरेज की मुख्य समस्या है जिससे सडके टूट जाती है और सडको पर गंदगी फैली रहती है.

बारिश में नर्क जैसे बन जाते है हालातवही महिलाओं ने कहा कि गंदगी और सीवरेज का समाधान हो जाए तो हमारे लिए यह सबसे बडी बात होगी. साथ ही उन्होने कहा कि बारिशों के समय में मौहल्लो के अंदर ड्रेनेज सिस्टम भी ठीक नही है जिससे सडको और घरो तक पानी इतना भरा रहता है कि बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है. हम महिलाएं है तो उम्मीद है कि इस बार महापौर महिला बनेगी तो वह पाली की सबसे बडी इस समस्या को दूर करेंगी ताकि लोग बारिश आने की दुआ करे न की यह कामना करे कि बारिश नही हो. क्योकि बारिशों के समय हमारा पाली किसी नर्क से कम नही होता.

पीने के पानी के लिए आज भी वॉटर ट्रेन के भरोसे पालीपाली में एक सबसे बडी समस्या यह भी सामने आई कि जब अच्छी बारिश नही होती तो यहां पर जवाई बांध फूल नही होता ऐसे में जोधपुर से ट्रेन के जरिए पाली को पानी मंगवाने की जरूरत पडती है. जबकि एक समय था जोधपुर की प्यास पाली बुझाया करता था. ऐसे में क्षेत्रवासियों ने कहा कि जब रोहट तक पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई है तो पाली तक यह कार्य क्यो नही किया जा रहा है जिससे पानी की समस्या जड से खत्म हो सके और पीने के पानी के लिए पाली की जनता को तरसना नही पडे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंFirst Published :

September 08, 2026, 18:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj