‘किस्मत’ से बनाई पहचान, फिर हर गाने से मचाया धमाल, जानिए एमी विर्क के टॉप 5 मोस्ट वाच्ड सुपरहिट सॉन्ग्स

Last Updated:September 09, 2026, 13:41 IST
Ammy Virk Firing Incident: पंजाबी स्टार एमी विर्क ने अपनी सुरीली आवाज और एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीता है . फिल्म ‘किस्मत’ से मिली बड़ी कामयाबी के बाद वे म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे हिट सिंगर्स में गिने जाते हैं . जानिए यूट्यूब पर तहलका मचाने वाले एमी विर्क के टॉप 5 मोस्ट वाच्ड सुपरहिट गानों के बारे में .
नई दिल्ली: कनाडा से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क की गाड़ी पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हमले के वक्त एमी विर्क गाड़ी में मौजूद थे, लेकिन राहत की खबर ये है कि किस्मत से वह इस हमले में बाल-बाल बच गए. इस खबर से उनके लाखों फैंस ने राहत की सांस ली है .
एमी विर्क पंजाबी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी कमाल की आवाज और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं . फिल्म ‘किस्मत’ से मिली बड़ी कामयाबी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा . आज उनकी गिनती हिट गानों की गारंटी माने जाने वाले स्टार्स में होती है . आइए जानते हैं एमी विर्क के उन टॉप 5 सुपरहिट गानों के बारे में जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है .
लौंग लाची
फिल्म ‘लौंग लाची’ का यह टाइटल ट्रैक इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरहिट गानों में से एक है . मन्नत नूर और एमी विर्क पर फिल्माया गया यह गाना यूट्यूब पर 1.5 बिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है . शादी हो या कोई भी पार्टी, इस गाने के बिना हर सेलिब्रेशन अधूरा लगता है .
किस्मत
साल 2017 में आया गाना ‘किस्मत’ एमी विर्क के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ . इस इमोशनल लव सॉन्ग को बी प्राक ने तैयार किया था और सरगुन मेहता के साथ एमी की केमिस्ट्री को लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया . यूट्यूब पर इसे 350 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है .
हाए वे
साल 2019 में रिलीज हुआ यह सिंगल ट्रैक बेहद खूबसूरत और इमोशनल लव सॉन्ग है . इस गाने में एमी विर्क की दर्दभरी आवाज सीधे फैंस के दिलों को छू जाती है . रिलीज होते ही यह गाना खूब ट्रेंड हुआ था और इसे यूट्यूब पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं .
कबूल ए
फिल्म ‘सूफना’ का गाना ‘क़बूल ए’ एमी विर्क और तानिया पर शूट किया गया एक रोमांटिक ट्रैक है . इस गाने की सादगी और एमी की सादगी भरी गायकी ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया . इस ट्रैक को यूट्यूब पर 250 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है .
तारा
साल 2015 में आया गाना ‘तारा’ एमी विर्क के शुरुआती करियर के सबसे बड़े हिट्स में से एक है . इस प्यारे से रोमांटिक गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं . आज भी फैंस इस गाने को बहुत चाव से सुनते हैं .
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
September 09, 2026, 13:41 IST



