Rajasthan

KhatuShyam Ji: खाटूश्यामजी में भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष प्लान, 30 सितंबर तक होगा सिक्योरिटी ऑडिट

Last Updated:September 05, 2026, 13:26 IST

KhatuShyam Ji: खाटूश्यामजी और सालासर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था नए सिरे से मजबूत की जाएगी. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने 30 सितंबर तक प्रदेश के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं. भीड़ प्रबंधन, CCTV, ट्रैफिक, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा.

खाटूश्यामजी में हर सप्ताह बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अब सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष प्लान तैयार किया जाएगा. प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी है. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने 30 सितंबर तक प्रदेशभर के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं.

खाटूश्यामजी और सालासर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर केवल बड़े मेलों के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में उमड़ने वाली भीड़ को भी ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जाएगी. श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने की स्थिति में प्रवेश, निकास, पार्किंग, यातायात और आपातकालीन व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए विशेष प्लान तैयार होगा. इससे भीड़ के दबाव के बीच अव्यवस्था की स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी.

पुलिस मुख्यालय में पुलिस एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में डीजीपी ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. बैठक में पर्यटन स्थलों पर यातायात व्यवस्था, पर्यटक सहायता बल यानी टीएएफ, पर्यटन थानों, सीसीटीवी कवरेज, पर्यटक सहायता बूथ और आकस्मिक चिकित्सा सुविधा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. सुरक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया.

Add as Preferred Source on Google

खाटूश्यामजी जैसे धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण में सीसीटीवी नेटवर्क की अहम भूमिका रहेगी. अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाई जाएगी. पुलिस की कोशिश रहेगी कि भीड़ के बीच किसी भी संदिग्ध गतिविधि, रास्ते में अवरोध या आपात स्थिति की तत्काल पहचान हो सके. इसके लिए पर्यटन पुलिस और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय विकसित किया जाएगा.

बैठक में पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड ने प्रमुख पर्यटन स्थलों की वर्तमान स्थिति और पर्यटन विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने पिछली बैठक के निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट भी प्रस्तुत की. साथ ही डीओआईटी के माध्यम से तैयार किए जा रहे विशेष एप के जल्द लॉन्च होने की जानकारी दी गई. यह एप पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सहायता व्यवस्था को और आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

डीजीपी ने विशेष एप को राजकॉप सिटीजन एप और पैनिक बटन से इंटीग्रेट करने के निर्देश दिए हैं. इसका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पुलिस सहायता तेजी से उपलब्ध कराना है. इसके अलावा पर्यटन थानों की संख्या बढ़ाने और पर्यटक सहायता बल को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया. इससे धार्मिक स्थलों पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा के साथ बेहतर सहायता मिल सकेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 05, 2026, 13:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj