Entertainment

Jaipur News: मिर्जापुर द मूवी के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, राजेंद्र राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

Last Updated:September 10, 2026, 09:39 IST

Mirzapur The Movie Shoorveer Song Controversy: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने को लेकर विवाद सामने आया है. बीजेपी नेता और राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर गीत के फिल्म में इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है. राठौड़ का कहना है कि यह गीत महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग को समर्पित है, लेकिन फिल्म में इसे गैंगस्टर्स, नशेड़ियों और अपराधियों के संदर्भ में पेश किया गया है. उन्होंने इसे महाराणा प्रताप के सम्मान और राजस्थान की गौरवशाली विरासत के साथ अनुचित बताया है. राठौड़ ने सेंसर बोर्ड से फिल्म से गीत के बोल हटाने की मांग की है.मिर्जापुर द मूवी के ‘शूरवीर’ गाने पर बवाल, राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्रZoomफिल्म मिर्जापुर द मूवी के ‘शूरवीर’ गाने को लेकर बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरपर्सन को लिखा

जयपुर. फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग से जुड़े गीत ‘शूरवीर’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड  के चेयरपर्सन शशि शेखर वेम्पति को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है. राठौड़ का आरोप है कि महाराणा प्रताप जैसे महान ऐतिहासिक व्यक्तित्व के शौर्य और स्वाभिमान को समर्पित गीत का इस्तेमाल फिल्म में गैंगस्टर्स, नशेड़ियों और अपराधियों के संदर्भ में किया गया है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व और राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का अपमान बताया है. राठौड़ ने सेंसर बोर्ड से फिल्म से गीत के बोल हटाने की मांग की है.

इस गीत को लेकर राजस्थानी गायक अशोक मंडा उर्फ रैपरिया बालम की ओर से भी सार्वजनिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है. राठौड़ ने 9 सितंबर को लिखे पत्र में कहा कि देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग को समर्पित ‘शूरवीर’ गीत का अनुचित उपयोग किए जाने की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. उनके मुताबिक, फिल्म में इस गीत का इस्तेमाल गैंगस्टर्स और नशेड़ी बालकों के साथ किया गया है. राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ या राजस्थान के ही नहीं, बल्कि देश के लिए शौर्य, वीरता, त्याग और स्वाभिमान के महान प्रतीक हैं. ऐसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व को समर्पित गीत को अपराधियों और गैंगस्टर्स के चित्रण से जोड़ना उचित नहीं है.

‘गीत की मूल भावना विकृत करने का आरोप’

बीजेपी नेता ने अपने पत्र में कहा कि जिस गीत की रचना और प्रस्तुति महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता को नमन करने के उद्देश्य से की गई थी, उसके बोल और भावनाओं को फिल्म के कलाकारों के साथ जोड़ दिया गया है. उनके अनुसार, फिल्म में शूरवीर और गैंगस्टर्स के चरित्र एवं गतिविधियों के बीच संबंध बनाया गया है. राठौड़ ने कहा कि इससे गीत की मूल भावना विकृत होती है और महाराणा प्रताप के सम्मान तथा उनसे जुड़ी ऐतिहासिक विरासत का अपमान होता है. उन्होंने इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला विषय बताते हुए सेंसर बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग की.

रैपरिया बालम भी जता चुके हैं आपत्ति

इस मामले में राजस्थानी गायक अशोक मंडा उर्फ रैपरिया बालम की ओर से भी सार्वजनिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई गई है. पत्र में राठौड़ ने इसका उल्लेख करते हुए कहा कि गायक ने भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने यह गीत महाराणा प्रताप को समर्पित किया था और फिल्म में इसके उपयोग के लिए उनकी अनुमति नहीं ली गई. राठौड़ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मांग की है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘शूरवीर’ गीत के बोल हटाने की कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े गीतों, प्रतीकों और संदर्भों का इस्तेमाल इस तरह किया जाना चाहिए कि समाज की भावनाओं और देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का सम्मान बना रहे.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 10, 2026, 09:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj