Phantom F4 jet crashes killing 2 pilots: अमेरिकी F-4 फैंटम फाइटर जेट क्रैश दोनों पायलटों की मौत निकलने का मौका तक नहीं मिला

Last Updated:September 06, 2026, 07:13 IST
Phantom F4 jet crashes in Greece: एथेंस के पास एक एयर शो के दौरान ग्रीस का एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद हजारों दर्शकों में से किसी को चोट नहीं आई. यह दुर्घटना कम ऊंचाई पर करतब दिखाने के दौरान हुई, जिसके बाद लगी आग से धुएं का बड़ा गुबार उठा
ख़बरें फटाफट
ग्रीस में फैंटम एफ-4 फाइटर जेट क्रैश. (एपी)
Phantom F4 jet crashes in Greece: ग्रीस की राजधानी एथेंस के उत्तर में तनागरा एयर बेस पर चल रहे ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ एयर शो के दौरान ग्रीस की वायुसेना का एक फैंटम F4 फाइटर जेट क्रैश हो गया. कम ऊंचाई पर करतब (मैन्यूवर) दिखाने के दौरान हुए इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. एयर शो में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी दर्शक को चोट नहीं आई.
हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई और काले धुएं का बड़ा गुबार उठने लगा. वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, तनागरा एयर बेस पर लगी आग की वजह से शुरुआती बचाव कार्य में कुछ बाधा जरूर आई, लेकिन बाद में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए. आग बुझाने के लिए 85 दमकल कर्मियों के साथ-साथ 11 पानी गिराने वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों की मदद लेनी पड़ी. हालांकि, आग दर्शक दीर्घा से काफी दूर थी तो उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है.
क्या है फैंटम F4 फाइटर जेट?
F-4 Phantom II मशहूर अमेरिकी दो-इंजन, दो-सीट वाला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है. इसे McDonnell Douglas F-4 Phantom II ने बनाया था और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टी डायमेंशनल होना है. ये हवा से हवा में लड़ाई के साथ-साथ जमीन पर हमला, बमबारी और टोही मिशनों में भी इस्तेमाल हो सकता है. इसकी अधिकतम गति करीब Mach 2.2 है और यह बड़ी मात्रा में हथियार और मिसाइलें ले जा सकता है. F-4 का इस्तेमाल वियतनाम युद्ध समेत कई युद्धों में हो चुका है और इसे अमेरिका सहित कई देशों की वायु सेनाओं ने लंबे समय तक सेवा में रखा, जिसमें ग्रीस भी शामिल है.
आयोजन को किया गया रद्द
दुर्घटना के बाद आयोजकों ने वीकेंड के बाकी बचे सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और एहतियात के तौर पर बेस के पास के इलाके को खाली कराने का आदेश भी जारी किया गया. नेताओं की प्रतिक्रिया और शोक प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोतस ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा- ‘यह हादसा हमें ग्रीस के उन पायलटों के दैनिक जोखिम की याद दिलाता है जो देश के आसमान की रक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहते हैं.’ वहीं साइप्रस के रक्षा मंत्री वासिलिस पाल्मास ने भी अपने ग्रीक समकक्ष निकोस डेंडियास को फोन कर इस दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. इस दुखद हादसे के बाद ग्रीस की वायुसेना ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.
About the AuthorPrateeti Pandey
में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…
और पढ़ेंFirst Published :
September 06, 2026, 06:58 IST



