Rajasthan

Zepto के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, दूध-दही के 1550 पैकेट और 107 किलो खराब सामान कराया नष्ट

Last Updated:September 10, 2026, 13:49 IST

Jaipur Zepto Dark Store Food Safety Raid: जयपुर में शुद्ध आहार-मिलावट अभियान के तहत Zepto के रामनगरिया विस्तार स्थित डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. तापमान और स्वच्छता मानकों की गंभीर अनदेखी मिलने पर सरस व अमूल के 1550 डेयरी पैकेट, 100 किलो डैमेज और 7 किलो एक्सपायरी सामान नष्ट किया गया. पीनट बटर व हनी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और फर्म पर वैधानिक कार्रवाई होगी.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में Zepto के Dark Store पर छापा, 1550 डेयरी पैकेट कराए नष्टZoomजयपुर में Zepto के Dark Store पर छापा, दूध-दही के 1550 पैकेट और 107 किलो खराब सामान नष्ट

Jaipur: राजधानी जयपुर में ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की टीम ने रामनगरिया विस्तार के ए-ब्लॉक स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया, जो कि Zepto का डार्क स्टोर है. इस निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में तापमान और स्वच्छता मानकों की भारी अनदेखी सामने आई, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ होने की बात उजागर हुई है.

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कोल्ड रूम और डीप फ्रीजर में डेयरी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित तापमान मानकों का बिल्कुल पालन नहीं किया जा रहा था. मौके पर कूलिंग का तापमान 6 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया, जो कि डेयरी उत्पादों के लिए खतरनाक है. इस गंभीर लापरवाही के चलते टीम ने सरस और अमूल के दूध, दही और छाछ के करीब 1550 पैकेट मौके पर ही नष्ट करवा दिए. इसके अलावा पीनट बटर और हनी के संदिग्ध सैंपल भी लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं.

क्षतिग्रस्त और एक्सपायरी सामग्री भी बरामदडार्क स्टोर की इस कार्रवाई में केवल डेयरी उत्पाद ही नहीं, बल्कि अन्य खाद्य सामग्री में भी भारी अनियमितताएं मिलीं. वेयरहाउस के अंदर करीब 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री बिना किसी ‘नॉट फॉर सेल’ टैग के रखी हुई पाई गई, जिसे तुरंत प्रभाव से मौके पर नष्ट करवाया गया. साथ ही मौके से 7 किलोग्राम एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी जप्त कर नष्ट की गई. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत अब संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 10, 2026, 13:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj