Sports

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का ‘विक्ट्री डांस’, स्टंप हाथ में लेकर मनाया ईस्ट जोन की खिताबी जीत का जश्न

होमखेलक्रिकेट

VIDEO: चैंपियन बनते ही स्टंप लेकर नाचने लगे ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:September 10, 2026, 15:08 IST

Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan victory dance : चेपॉक में 13 साल का सूखा खत्म होते ही ईस्ट जोन के खेमे में जश्न का सैलाब आ गया. कप्तान ईशान किशन के 270 रनों के मैराथन दोहरे शतक और मोहम्मद शमी व मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर ईस्ट जोन ने साउथ जोन को पछाड़कर दिलीप ट्रॉफी अपने नाम कर ली. खिताबी सफलता की घोषणा होते ही ईशान किशन और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हाथ में स्टंप लेकर मैदान पर थिरकने लगे. दोनों का यह ‘स्टंप डांस’ और विक्ट्री लैप अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.VIDEO: चैंपियन बनते ही स्टंप लेकर नाचने लगे ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशीZoomवैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने मैदान पर जमकर किया भांगड़ा.

नई दिल्ली. चेपॉक स्टेडियम में जैसे ही अंपायर ने दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले को बराबरी पर खत्म करने की घोषणा की, ईस्ट जोन के खेमे में जश्न का सैलाब आ गया. 13 सालों से चले आ रहे खिताबी सूखे के खत्म होते ही पूरी टीम बच्चे की तरह झूम उठी. कप्तान ईशान किशन और 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के हाथों में स्टंप थे और दोनों एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम के हरे-भरे मैदान पर नाचते हुए एक-दूसरे से गले लग गए. इस शानदार जीत के बाद पूरी ईस्ट जोन की टीम ने मैदान में विक्ट्री लैप लगाया और स्टैंड्स में मौजूद चेन्नई के दर्शकों का आभार व्यक्त किया. यह केवल एक जीत नहीं थी, बल्कि 2012-13 सीजन के बाद ईस्ट जोन क्रिकेट के पुनरुत्थान पर लगी एक बहुत बड़ी मुहर थी.

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के इस बेहद ही रोमांचक और ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन (East Zone) ने साउथ जोन को पहली पारी में मिली मजबूत बढ़त के आधार पर मात देकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं, दूसरी ओर साउथ जोन के लिए यह लगातार दूसरी बार दिल तोड़ने वाला पल रहा, क्योंकि पिछले सीजन में भी वे सेंट्रल जोन के हाथों फाइनल हारकर खिताब से चूक गए थे.

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने मैदान पर जमकर किया भांगड़ा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj