Women Asia Cup 2026: शेफाली-हरमन-मंधाना, भारत की तीन टॉप तोप, बांग्लादेश को कर देगी नेस्तनाबूद, आज एशिया कप का पहला सेमीफाइनल

होमखेलक्रिकेट
शेफाली-हरमन-मंधाना, भारत की तीन टॉप तोप, आज बांग्लादेश को कर देगी नेस्तनाबूद
Last Updated:September 10, 2026, 05:53 IST
IND W vs BAN W Women Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दुबई में रात आठ बजे से महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो आठवीं बार टाइटल अपने नाम करने का सपना देखेगी. बांग्लादेश के लिए भारत को रोकना बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है.महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की टक्कर.
दुबई: सात बार की चैंपियन भारतीय टीम आज रात आठ बजे बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल खेलने उतरेगी. इतिहास और मौजूदा फॉर्म भले ही हरमनप्रीत की टीम को मजबूत दावेदार बताता है, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में कब गेम पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता इसलिए विरोधी को कतई हलके में नहीं लिया जा सकता. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा.
भारत ने सबसे ज्यादा सात बार जीता है टूर्नामेंटभारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और सारे मैच जीतकर ग्रुप ए में टॉप पोजिशन हासिल किया. ग्रुप स्टेज में भारत ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर सात विकेट से जीत हासिल की. भारत ने अब तक सात बार यह टूर्नामेंट जीता है जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश एक एक बार जीत चुके हैं. श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है और बांग्लादेश ने 2018 में खिताब जीता था.



