Entertainment

‘मेरा परिवार मुंबईकर है’, संजय दत्त ने मराठी न सीखने वाले बयान पर लिया यू-टर्न, मंत्री से मांगी माफी

Last Updated:September 10, 2026, 19:13 IST

संजय दत्त ने जन्माष्टमी के अवसर पर मंत्री प्रताप सरनाईक के मराठी में बोलने वाली बात पर मजेदार जवाब दिया था. एक्टर ने कहा था कि वो 6 साल यरवदा जेल में रहने के बाद भी मराठी नहीं सीख पाए. अब जैसे ही मामले ने जोर पकड़ा, संजय दत्त के सुर बदले-बदले से दिख रहे हैं. आईएनएस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संजय दत्त ने मंत्री से फोन पर माफी मांग ली.
'मेरा परिवार मुंबईकर है', संजय दत्त ने मराठी न सीखने वाले बयान पर लिया यू-टर्नZoomसंजय दत्त ने अपने बयान पर यूटर्न ले लिया है. (फोटो साभार फाइल)

नई दिल्ली. संजय दत्त ने महाराष्ट्र के ट्रांसपॉर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक के साथ मंच साझा किया था. इस इवेंट में जब मंत्री जी संजय दत्त से मराठी में बोलने के लिए कहा तो एक्टर ने ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने कहा कि वो 6 साल जेल में रहकर भी मराठी नहीं सीख पाए. अब जैसे ही मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया, वैसे संजय दत्त ने अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए मंत्री से माफी मांग ली है. वो कहते हैं कि उन्होंने मराठी न आने वाली बात मजाक में कही थी और अगर उससे किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो वो माफी चाहते हैं.

आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त ने महाराष्ट्र के ट्रांसपॉर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक को कॉल करके अपने बयान पर माफी मांगी. बताया जा रहा है कि जिस समय प्रताप सरनाईक एक बैठक में व्यस्त थे, उसी दौरान उनके पास संजय दत्त का फोन आया. बातचीत की शुरुआत अभिनेता ने मराठी में की. उन्होंने कहा, ‘प्रताप भाई, जय महाराष्ट्र…’ इसके बाद संजय दत्त ने दहीहंडी कार्यक्रम में अपने बयान को लेकर सफाई दी.

दहीहंडी कार्यक्रम से शुरू हुआ था विवाद

ठाणे में आयोजित दहीहंडी कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त ने मजाक करते हुए कहा था कि 6 साल येरवडा जेल में रहने के बावजूद वह मराठी नहीं सीख पाए. उनका कहना था कि उन्होंने यह बात केवल हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर कही थी, लेकिन बाद में इसे गंभीर टिप्पणी के तौर पर लिया गया और इससे अलग तरह का संदेश लोगों तक पहुंचा.

संजय दत्त ने मंत्री को दी सफाई

फोन पर संजय दत्त ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें मराठी भाषा अच्छी तरह आती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं या उनकी टिप्पणी का कोई गलत अर्थ निकला है, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं. अभिनेता ने महाराष्ट्र से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनका परिवार मुंबई से जुड़ा हुआ है और वह इसी मिट्टी में पले-बढ़े हैं. संजय दत्त ने यहां तक माना कि महाराष्ट्र ने उन्हें जिंदगी और करियर में बहुत कुछ दिया है.

गौरतलब है कि प्रताप सरनाईक के संस्कृति युवा प्रतिष्ठान की ओर से ठाणे में आयोजित दहीहंडी को महाराष्ट्र के चर्चित आयोजनों में गिना जाता है. इस साल के कार्यक्रम में संजय दत्त के अलावा सुनील शेट्टी, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव सहित मनोरंजन, राजनीति और कारोबारी जगत से जुड़े कई जाने-माने चेहरे पहुंचे थे.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 19:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj