Jaipur RTO Misbehavior Case | जयपुर आरटीओ विवाद और परिवार से बदसलूकी

Last Updated:September 11, 2026, 11:16 IST
Jaipur RTO Misbehavior Case: सीकर से जयपुर आ रहे एक परिवार के साथ वीकेआई इलाके में आरटीओ विद्याधर नगर के अधिकारी अनिल बसवाल द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. चुनावों में गाड़ी अधिग्रहण के नाम पर आधी रात को परिवार और महिलाओं को गाड़ी से नीचे उतार दिया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. पीड़ित परिवार के पास इस घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है और उन्होंने प्रशासन से दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
सीकर से जयपुर आ रहे परिवार के साथ आधी रात को अभद्र व्यवहार, गाड़ी सीज करने पर विवाद
Jaipur: जयपुर में आरटीओ अधिकारियों की कथित मनमानी और शर्मनाक व्यवहार का एक बड़ा मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार अपनी फैमिली, महिला सदस्यों और अपने पालतू डॉग के साथ सीकर से जयपुर आ रहा था. इसी दौरान खेतान हॉस्पिटल, वीकेआई 7 नंबर के पास उनकी प्राइवेट गाड़ी को आरटीओ विद्याधर नगर के अधिकारी अनिल बसवाल द्वारा रुकवा लिया गया. अधिकारी ने तर्क दिया कि कलेक्टर के आदेश पर जयपुर में गाड़ियाँ सीज़ की जा रही हैं, जिन्हें चुनावों में उच्च अधिकारियों के लिए लगाया जाएगा. इसी आधार पर परिवार की गाड़ी को भी जबरन सीज करने की बात कही गई.
पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से बहुत मिन्नतें कीं कि उनके साथ महिलाएं और एक डॉग मौजूद हैं, और वे आधी रात को बीच रास्ते में कहाँ जाएंगे. उन्होंने कुछ मिनट इंतजार करने का भी अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और उन्हें जबरन गाड़ी से नीचे उतार दिया गया. सबसे दुखद पहलू यह रहा कि मौके पर मौजूद महिलाओं के साथ कथित तौर पर बेहद अभद्र और गलत व्यवहार किया गया. विरोध करने पर परिवार के छोटे भाई को एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी गई और तंज कसते हुए “लंदन जाकर दिखा” जैसी बातें कही गईं.
आज आधी रात को जयपुर RTO द्वारा हमारे साथ बेहद शर्मनाक और अपमानजनक व्यवहार किया गया।
हम अपनी फैमिली, महिला सदस्यों और अपने डॉग के साथ सीकर से जयपुर आ रहे थे। खेतान हॉस्पिटल, VKI 7 नंबर के पास हमारी प्राइवेट गाड़ी को RTO विद्याधर नगर के अनिल बसवाल साहब द्वारा रुकवाया गया।… pic.twitter.com/7pPDVMvLEj



