Rajasthan

फलना में चुनाव के बीच बूथ एजेंट ने की आत्महत्या, धमकाने के आरोपों से गरमाया मामला

Last Updated:September 11, 2026, 14:39 IST

राजस्थान के पाली जिले के फालना में नगर पालिका चुनाव के दौरान एक खौफनाक और दुखद हादसा सामने आया है. वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी के बूथ एजेंट दिनेश ने चुनाव के बीच ही घर पहुंचकर अचानक आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर दिनेश को धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इसी धमकी और दबाव से आहत होकर दिनेश ने यह आत्मघाती कदम उठाया.चुनाव के बीच बूथ एजेंट ने की आत्महत्या, धमकाने के आरोपों से गरमाया मामलाZoom

पाली के फालना में नगर पालिका चुनाव के दौरान एक बूथ एजेंट की आत्महत्या से माहौल गरमा गया. दिनेश पुत्र पन्नालाल ने अपने घर पहुंचने के बाद आत्महत्या कर ली. वह वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट बताया जा रहा है.

घटना के बाद परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ के बाहर ही धरने पर बैठ गए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिनेश को धमकाया जा रहा था और इसी दबाव से आहत होकर उसने आत्महत्या की. परिजनों और कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा पर धमकाने का आरोप लगाया है.

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने लोगों से समझाइश की, जिसके बाद धरना समाप्त कराया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है.

पाली में मतदान पकड़ रहा जोर

पाली में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है. पाली नगर निगम समेत जिले की पांच नगर पालिकाओं में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग निकायों में मतदान का प्रतिशत इस तरह रहा.

पाली नगर निगम में 42.17 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं बाली नगर पालिका में 49.89 प्रतिशत, तखतगढ़ में 57.87 प्रतिशत, सुमेरपुर में 52.16 प्रतिशत, फालना में 53.65 प्रतिशत और सादड़ी नगर पालिका में 53.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

सबसे ज्यादा मतदान तखतगढ़ में 57.87 प्रतिशत रहा, जबकि पाली नगर निगम में मतदान की रफ्तार सबसे कम रही. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 11, 2026, 14:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj