Rajasthan

श्रीगंगानगर में साढ़े 5 किलो हेरोइन-अफीम बरामद, बीकानेर में 65 लाख की एम्बरग्रीस जब्त

Last Updated:September 13, 2026, 06:48 IST

Rajasthan News Live: श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 14 KND में BSF और सुरक्षा एजेंसियों ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया. ड्रोन से मादक पदार्थ गिराए जाने की आशंका के बीच करीब साढ़े 5 किलो …और पढ़ेंLive: श्रीगंगानगर में हेरोइन-अफीम बरामद, बीकानेर में 65 लाख का एम्बरग्रीस जब्तZoom

श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से साढ़े 5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम बरामद

Rajasthan News Live: श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 14 KND में BSF, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया. यहां ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थ गिराए जाने की आशंका के बीच करीब साढ़े 5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम अलग-अलग पैकेट में बरामद की गई. श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान के बेटे जैसल सिंह बराड़ ने अपने कमरे में दादा की लाइसेंसी पिस्टल से कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

September 13, 202606:48 IST

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स की साजिश नाकाम, साढ़े 5 किलो हेरोइन बरामद

पाकिस्तान में बैठे तस्करों की मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश एक बार फिर नाकाम हुई है. श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक 14 KND में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की. बीती रात ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ गिराए जाने की आशंका के चलते BSF, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया. तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेट में करीब साढ़े 5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम बरामद हुई. बरामद मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स किसके लिए गिराए गए थे और सीमा पार से इस नेटवर्क को कौन ऑपरेट कर रहा था.

September 13, 202606:47 IST

राजगढ़-ढिगावड़ा मार्ग पर ट्रेलर ने मोपेड को मारी टक्कर, 55 वर्षीय चालक गंभीर घायल

अलवर के राजगढ़-ढिगावड़ा मार्ग पर मुनपुर के समीप ट्रेलर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया. घायल की पहचान 55 वर्षीय गिर्राज सैनी पुत्र कन्हैयालाल सैनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गिर्राज सैनी मोपेड से जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर चालक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलवर रेफर कर दिया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

September 13, 202606:47 IST

श्रीकरणपुर में पूर्व प्रधान के बेटे ने दादा की लाइसेंसी पिस्टल से किया सुसाइड

श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने कमरे में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जैसल सिंह बराड़ ने अपने दादा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आने की संभावना है.

September 13, 202606:47 IST

बीकानेर में 65 लाख की एम्बरग्रीस बरामद, एक बालिग समेत तीन लोग डिटेन

बीकानेर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्हेल की उल्टी यानी एम्बरग्रीस बरामद की है. जब्त किए गए करीब 650 ग्राम एम्बरग्रीस की कीमत लगभग 65 लाख रुपए बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान एक बालिग और दो नाबालिग समेत तीन लोगों को डिटेन किया गया है. तीनों अमरावती, महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मिलिट्री इंटेलिजेंस, सीआईडी, सीबी और कोटगेट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि एम्बरग्रीस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था. तीनों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की जांच के बाद एम्बरग्रीस से जुड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

September 13, 202606:46 IST

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत-जन सेवा अभियान, लंपी पर भी फोकस

देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत-जन सेवा अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत राजस्थान में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. जनभागीदारी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की तैयारी है. बैठक में पशुओं में लंपी रोग की रोकथाम को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए. इसके लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाने और लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया गया. अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 06:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj