Sports

यशस्वी जायसवाल वनडे वर्ल्ड की टीम से बाहर! कोच ने सुना दिया फैसला, बताई ये वजह

होमखेलक्रिकेट

यशस्वी वनडे वर्ल्ड की टीम से बाहर! कोच ने सुना दिया फैसला, बताई ये वजह

Last Updated:September 13, 2026, 15:04 IST

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए अभी से सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. लगभग सभी टीमों का सेटअप तैयार हो गया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट की तैयारियां जोरों पर हैं. भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को शायद ही मौका मिल पाए.यशस्वी वनडे वर्ल्ड की टीम से बाहर! कोच ने सुना दिया फैसला, बताई ये वजहZoomभारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के शुरू होने में अब लगभग एक साल का समय रह गया है. सभी टीमें टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट गई हैं. भारतीय क्रिकेट टीम भी विश्व कप के लिए एक मजबूत स्क्वाड तैयार कर रही है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल रहेंगे. इसके अलावा, शुभमन की अगुवाई में युवा ब्रिगेड भी टीम इंडिया के लिए विश्व कप की ट्रॉफी जीतने में अपना पूरा जोर लगाएगी.

हालांकि, चयनकर्ताओं के लिए विश्व कप का स्क्वाड तैयार करना कोई आसान काम नहीं होगा, क्योंकि कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो वनडे विश्व कप की टीम में जगह बनाने की योग्यता रखते हैं, लेकिन चाहकर भी उन्हें मौका नहीं मिल पाएगा. ऐसे ही एक खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्हें शतक लगाने के बावजूद हाल ही में टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया.

यशस्वी के लिए विश्व कप टीम में जगह बनाना मुश्किल: ज्वाला सिंह

यशस्वी के बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने ‘कड़क’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें वनडे विश्व कप टीम में मौका मिल पाना क्यों मुश्किल है. ज्वाला सिंह ने कहा, “वनडे टीम में जब तक रोहित शर्मा हैं, यशस्वी जायसवाल को मौका मिल पाना मुश्किल है. रोहित ने साफ कर दिया है कि वह विश्व कप में खेलेंगे. ऐसे में ओपनिंग स्पॉट पर यशस्वी की जगह नहीं बन पाएगी, क्योंकि टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा कप्तान शुभमन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे और उसके बाद एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, चयनकर्ताओं को कम से कम यशस्वी को अंतिम 15 में शामिल करना चाहिए, क्योंकि रोहित के बैकअप के तौर पर अगर वह रहेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा, हर खिलाड़ी हर वेन्यू पर रन नहीं बना पाता है. ऐसे में यशस्वी टीम में रहेंगे तो उससे बेंच स्ट्रेंथ को मजबूती मिलेगी, लेकिन इसकी उम्मीद मुझे कम लगती है.”

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 15:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj