National

Masoud Pezeshkian viral video truth। Iran President Hindu leader video Truth। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने छुए हिंदू धर्मगुरु के पैर? जानें सच

होमताजा खबरदेश

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने छुए हिंदू धर्मगुरु के पैर? जानें वीडियो का सच

Last Updated:September 13, 2026, 16:14 IST

Masoud Pezeshkian Viral Video Truth: दिल्ली के होटल से लीक हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया. दावा हुआ कि ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने हिंदू धर्मगुरु के पैर छू लिए और देखते ही देखते यह क्लिप हर जगह ट्रेंड करने लगी. लोग हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? लेकिन असली सच सामने आते ही सबका दिमाग घूम गया. ईरानी दूतावास ने एंट्री मारकर ऐसा सच बताया कि पूरे ड्रामे पर पानी फिर गया.ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने छुए हिंदू धर्मगुरु के पैर? जानें वीडियो का सचZoomईरान की तरफ से इसपर सफाई दी गई.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो स्क्रॉल करते ही सबकी नजरें थम गईं. दावा था कि ब्रिक्स सम्मेलन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक हिंदू धर्मगुरु के पैर छुए. रील्स और पोस्ट्स में इसे लेकर गजब का सस्पेंस और बज बन गया, लेकिन जैसे ही यह खबर वायरल हुई, सीन में एकदम ट्विस्ट आ गया. ईरान दूतावास ने तुरंत एंट्री मारते हुए पूरी बात क्लियर कर दी और बताया कि असली माजरा क्या था. असल में राष्ट्रपति पेजेशकियान किसी के पैर छूने के लिए नहीं बल्कि नीचे गिरा एक लेटर उठाने के लिए झुके थे, जिसे एडिट और क्लिप करके अलग ही एंगल दे दिया गया. ईरानी दूतावास की तरफ से यह जानकारी दी गई है. इस तरह वायरल दावे की पूरी हवा निकल गई और सच सबके सामने आ गया.

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मसूद पेजेशकियान ने हिंदू धर्मगुरु जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज के चरण स्पर्श किए. ईरानी दूतावास के सूत्रों का दावा: ‘पैर नहीं, पत्र उठाने के लिए झुके थे.’ वायरल वीडियो पर उठ रहे सवालों के बीच ईरान दूतावास के सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. दूतावास सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने किसी के पैर नहीं छुए थे. असल में मुलाकात के दौरान एक नेता द्वारा दिया गया एक पत्र या दस्तावेज नीचे गिर गया था, जिसे उठाने के लिए वह नीचे झुके थे. दूतावास का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर या गलत संदर्भ में इसे प्रस्तुत कर भ्रम फैलाया जा रहा है.

ओबेरॉय होटल में हुआ था विशेष संवाद कार्यक्रमयह घटना नई दिल्ली स्थित द ओबेरॉय होटल की है, जहां ईरान के राजदूत और राजनयिकों की ओर से एक विशेष स्वागत समारोह और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज के साथ-साथ कई प्रमुख भारतीय अंतरधार्मिक नेता, बुद्धिजीवी और कारोबारी शामिल हुए थे. जगद्गुरु सतीशाचार्य ने इस दौरान सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेश और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर अपने विचार रखे.

Iranian President Masoud Pezeshkian sought blessings from a Hindu religious leader by reportedly touching his feet during a cultural outreach event in New Delhi. The viral moment occurred on the sidelines of the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/plwjMR7lVt

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj