डूंगरपुर में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, कुत्तों पर किया हमला, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

Last Updated:September 13, 2026, 10:06 IST
Dungarpur Leopard Video: डूंगरपुर के पुराने शहर फरासवाड़ा में शनिवार शाम को एक लेपर्ड घुस आया. लेपर्ड सीधे जुम्मा भाई के घर में दाखिल हुआ और वहां मौजूद कुत्तों पर झपट्टा मारा. कुत्तों के भौंकने पर वह भाग गया, लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस इलाके में पिछले कई दिनों से लेपर्ड का मूवमेंट देखा जा रहा है, जिससे भोईवाड़ा और फरवाड़ा के लोगों में भारी दहशत है. डरे हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने और जंगल में छोड़ने की मांग की है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.
ख़बरें फटाफट
Leopard Attack CCTV: डूंगरपुर में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, कुत्तों पर किया हमला, कैमरे में कैद पूरी घटना
Dungarpur: डूंगरपुर जिले के पुराने शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार शाम उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय लेपर्ड (तेंदुआ) अचानक एक घर में घुस गया. घर के अंदर मौजूद कुत्तों को देखते ही लेपर्ड उन पर झपटा और जानलेवा हमला कर दिया. घर में घुसने से लेकर कुत्तों पर हमला करने तक की यह पूरी दिल दहला देने वाली घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सोशल मीडिया पर यह फुटेज सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत और भी ज्यादा बढ़ गई है. लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में भी बुरी तरह कतरा रहे हैं.
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे फरासवाड़ा निवासी जुम्मा भाई के घर के पास स्थित बाड़ियों (खेतों) से अचानक एक लेपर्ड निकल कर आ गया. इसके बाद वह बिना किसी डर के सीधे जुम्मा भाई के घर के पोर्च (बरामदे) में दाखिल हो गया. घर के पोर्च में मौजूद पालतू कुत्तों पर नजर पड़ते ही लेपर्ड ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हालांकि, लेपर्ड को देखकर कुत्ते भी जोर-जोर से भोंकने लगे और उन्होंने अपना बचाव करने का प्रयास किया. कुत्तों के शोर मचाने और भोंकने की आवाज सुनकर लेपर्ड घबरा गया और तुरंत वहां से भाग निकला. लेकिन अचानक हुई इस भयानक घटना से घर के आसपास भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
डूंगरपुर के पुराने शहर के रिहायशी इलाके में लेपर्ड घुसने से दहशत फैल गई है. लेपर्ड ने घर में घुसकर कुत्तों पर झपट्टा मारा, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. pic.twitter.com/r8fSlXpSZX



