सिरोही के छोटे गांव से मुंबई तक पहुंची आवाज, ‘झीनी झीनी’ सुनकर मोहित सूरी बोले- साथ काम करेंगे

Last Updated:September 15, 2026, 06:09 IST
Singer Mayan Kashyap: सिरोही के छोटे से गांव वीरवाड़ा से निकले युवा सिंगर म्यान कश्यप ने अपनी आवाज और राजस्थानी लोकसंगीत के दम पर मुंबई में अलग पहचान बनाई है. ऑल अबाउट म्यूजिक समिट 2026 में उनके राजस्थानी लोकगीत ‘झीनी झीनी’ की प्रस्तुति ने बॉलीवुड के कई बड़े फिल्म डायरेक्टर्स का ध्यान खींचा. ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी ने म्यान की आवाज और गीत की तारीफ की, जबकि शशांक खेतान ने भी उनके म्यूजिक को सराहा और आने वाली फिल्म में मौका देने की बात कही. म्यान 2021 में म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा भी रह चुके हैं.
सिरोही के के छोटे से गांव वीरवाड़ा गांव से निकले युवा सिंगर म्यान कश्यप अपनी आवाज का जादू दूर-दूर तक बिखेर रहे हैं. वीरवाड़ा गांव से निकलकर म्यान मुंबई में अपनी आवाज के बल पर राजस्थान का नाम रोशन किया है. पिछले दिनों हुए ऑल अबाउट म्यूजिक समिट 2026 में उनके राजस्थानी लोकगीत ‘झीनी झीनी’ ने बॉलीवुड के कई बड़े फिल्म डायरेक्टर का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया है. इस इवेंट में म्यान की गायकी और लोकसंगीत की प्रस्तुति को खूब सराहा गया था.
‘सैयारा’ मूवी के डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी म्यान कश्यप की आवाज और उनके ‘झीनी झीनी’ गीत की तारीफ की है. उन्होंने म्यान के म्यूजिक को पसंद करते हुए उनके साथ काम करने में भी दिलचस्पी दिखाई है. वहीं फिल्म डायरेक्टर शशांक खेतान ने भी म्यान के म्यूजिक को सराहते हुए अपनी आने वाली फिल्म में मौका देने की बात कही है. वहीं अश्विनी अय्यर तिवारी, आनंद तिवारी समेत कई अन्य फिल्म डायरेक्टर ने भी उनकी सिंगिंग और म्यूजिक की तारीफ की है.
म्यान कश्यप ने वर्ष 2021 में म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के साथ लीड सिंगर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि का हिस्सा रहे थे. इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान’ सीरियल में टाइटल सॉन्ग में अपनी आवाज दी थी. म्यान को मिल रही लगातार सफलता से गांव और जिले के युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर कला के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाने के लिए आगे आ रहे हैं.
Add as Preferred Source on Google
म्यान कश्यप अपने म्यूजिक क्रू ‘महफिले म्यान’ के जरिए राजस्थानी लोक और सूफी संगीत को देश-विदेश के प्लेटफार्म तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. उनके म्यूजिक क्रू ने मुंबई, वडोदरा और बेंगलुरु में ऐसे कार्यक्रम किए. इसके अलावा अबू धाबी, दोहा और बहरीन समेत विदेशों में भी उन्होंने म्यूजिक परफॉर्मेंस दी है. म्यान अपनी गायकी से राजस्थान की लोकसंगीत परंपरा को भी देश विदेश में पहचान दिलाने का काम कर रहे है.
म्यान कश्यप का पैतृक गांव वीरवाड़ा में ही उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ली है. उन्होंने अपनी शिक्षा भी सिरोही से ही पूरी की है. म्यान के पिता दिनेश रावल सिरोही में एलआईसी एडवाइजर हैं. आज मुंबई में सिंगिंग और म्यूजिशियन के रूप में पहचान बना चुके म्यान आज भी अपने गांव से जुड़े हुए हैं. गांव में आज भी वह कई युवा गायकों को प्रेरित करने का कर रहे हैं.
म्यान का सिरोही के छोटे से गांव से शुरू हुआ असरदार अब मुंबई में अपनी अलग पहचान बना चुका है. उनके झीनी झीनी जैसे राजस्थानी लोकगीत के माध्यम से बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर का ध्यान आकर्षित करना उनके लिए किसी कामयाबी से कम नहीं हैं. म्यान की सफलता पर उनके परिवार ने न्याया की उनके परिवार और वीरवाड़ा गांव के ग्रामीणों को भी उनकी इस सफलता पर गर्व है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 15, 2026, 06:09 IST



