Business

Multibagger Stock: 5 साल में ही बदल दी किस्‍मत, ₹1 लाख के बना दिए ₹1.20 करोड़, क्‍या आपके पास है ये स्‍टॉक?

Last Updated:September 15, 2026, 12:05 IST

Multibagger Share : शेयर बाजार निवेशकों को लॉन्‍ग टर्म में मालामाल करने वाले मल्‍टीबैगर शेयरों की लिस्‍ट में क्‍यूपिड शेयर का नाम भी शामिल है. इस शेयर ने पांच साल में ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है.5 साल में ₹1 लाख के बना दिए ₹1.20 करोड़, क्‍या आपके पास है ये शेयर Zoomक्‍यूपिड शेयर ने लॉन्‍ग टर्म में ही नहीं शार्ट टर्म भी निवेशकों को अच्‍छा रिटर्न दिया है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में कुछ स्टॉक ऐसे होते हैं, जो लंबी अवधि में निवेशकों की किस्मत बदलने का दम रखते हैं. हालांकि, ऐसे शेयरों की पहचान करना आसान नहीं होता. इसके लिए धैर्य रखना पड़ता है और सही रिसर्च करनी होती है. इन दोनों ही गुणों के फल का उदाहरण है क्यूपिड शेयर (Cupid). इस शेयर में पांच साल पहले पैसा लगाने वाले निवेशक के अब वारे-न्‍यारे हो गए हैं. इस मल्‍टीबैर शेयर ने पैसों की ऐसी बारिश की है, जिसने एक लाख रुपये लगाने वाले को भी करोड़पति बना दिया है. पांच साल पहले एक पेनी स्टॉक की पहचान रखने वाले क्‍यूपिड शेयर का भाव अब 284.65 रुपये का हो चुका है. आज, 15 सितंबर को इस शेयर में चार फीसदी का उछाल आया है.

क्‍यूपिड शेयर ने लॉन्‍ग टर्म में ही नहीं शार्ट टर्म भी निवेशकों को अच्‍छा रिटर्न दिया है. शेयर में जोरदार उछाल के पीछे कंपनी का मजबूत फंडामेंटल और वित्तीय प्रदर्शन है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से भी अधिक होकर ₹44 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹15 करोड़ था. ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 159% बढ़कर ₹155 करोड़ दर्ज किया गया है. EBITDA ने 265% की शानदार छलांग लगाई है.

5 साल में 11,956% उछला क्‍यूपिड शेयर

क्यूपिड के लॉन्ग टर्म चार्ट पर नजर डालें तो इसने रिटर्न के तमाम पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. पांच साल की अवधि में यह शेयर करीब 11,956% उछल चुका है. 17 सितंबर, 2021 को इस शेयर की कीमत मात्र 2.30 रुपये थी,जो आज बढ़कर 285 रुपये के करीब हो चुकी है. अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस शेयर में ₹1 लाख लगाकर छोड़ दिए होते, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर करीब ₹1.20 करोड़ हो चुकी होती.

3 साल में 1 लाख के बने 67 लाख रुपये

क्‍यूपिड शेयर ने तीन साल में 6,623% का रिटर्न दिया है. तीन साल पहले इस मल्‍टीबैगर शेयर में लगाए एक लाख रुपये अब 67 लाख रुपये बन चुके हैं. सिर्फ एक साल पहले भी जिन निवेशकों ने इस पर दांव लगाया था, उनका ₹1 लाख बढ़कर करीब ₹7 लाख हो गया है. 2026 में अब तक यह शेयर 166% से अधिक चढ़ चुका है. यानी जनवरी, 2026 के शुरुआत में लगाए गए ₹1 लाख भी बढ़कर ₹2.6 लाख हो चुके हैं.

आक्रामक विस्तार कर रही है कंपनी

कंपनी अपने घरेलू और अंतराष्‍ट्रीय व्‍यापार में जबरदस्‍त विस्‍तार कर रही है. हेल्थकेयर सेगमेंट के साथ-साथ घरेलू कंज्यूमर हेल्थकेयर और एफएमसीजी कारोबार को भी रफ्तार मिली है. क्यूपिड ने अपने एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो में कम से कम 10% तक कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे मार्जिन और रियलाइजेशन में खूब सुधार हुआ है. कंपनी प्रबंधन ने अपने पूरे साल के वित्तीय अनुमान (Guidance) को अपग्रेड कर दिया है. क्यूपिड को अब पूरे वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान ₹725 से ₹750 करोड़ के कुल राजस्व और ₹210 से ₹225 करोड़ के शुद्ध लाभ की उम्मीद है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

About the Authorरुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी Hindi (hindi..com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 15, 2026, 12:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj