Rajasthan

टोंक में तेज रफ्तार के दिखावे ने ले ली जान, 196KM की रफ्तार से चलाई कार, फेसबुक LIVE और फिर मौत

Last Updated:September 15, 2026, 14:33 IST

टोंक के दूनी क्षेत्र के पोल्याड़ा के पास तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में कार सवार 41 साल के राजाराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त राजाराम जाट सोशल मीडिया पर लाइव थे. उनके फेसबुक अकाउंट से चल रहे लाइव वीडियो में कार की रफ्तार 196 किलोमीटर प्रति घंटे तक दिखाई दे रही थी. इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई.198 की रफ्तार से चलाई कार, फेसबुक LIVE और फिर मौत, रफ्तार के दिखावे ने ली जानZoom

टोंक. सोशल मीडिया पर लाइव आकर स्पीड का रौब दिखाना एक 41 साल के शख्स को बेहद भारी पड़ गया. पोल्याडा के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए. टोंक जिले के दूनी क्षेत्र से ये दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है.

मालपुरा के रहने वाले 41 साल के राजाराम जाट अपनी तेज रफ्तार कार से जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव वीडियो शुरू कर दिया. वे गाड़ी का स्पीडोमीटर दिखाते हुए कार की रफ्तार बढ़ाते चले गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार की स्पीड 196 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच चुकी थी.

मौत के बीच चंद सेकेंड का फासला

कैमरे में स्पीड मीटर कैद हो ही रहा था कि अचानक 198 की रफ्तार पर कार कंट्रोल से बाहर हो गई. चंद सेकेंड में सब कुछ खत्म हो गया. भीषण हादसे का यह खौफनाक मंजर फेसबुक लाइव में कैद हो गया. इस जानलेवा रफ्तार ने राजाराम की मौके पर ही सांसें छीन लीं.

चर्चा का विषय बना खतरनाक स्टंट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस तरह जानलेवा स्पीड में गाड़ी चलाना और हादसे का यह लाइव वीडियो पूरे इलाके में चर्चा और शोक का विषय बना हुआ है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 15, 2026, 14:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj