सुबह-सुबह कांप उठी झालावाड़ के नोलाई गांव का की धरती, दहशत में आए ग्रामीण

Last Updated:September 15, 2026, 15:54 IST
Jhalawar Eathquake News: झालावाड़ जिले के पिड़ावा उपखंड के नोलाई, बरखेड़ी और खजूरी गांवों में आज सुबह रुक-रुककर दो-तीन बार धरती में कंपन महसूस किया गया. ग्रामीणों ने इसे भूकंप जैसे हल्के झटके बताया और डरकर घरों से बाहर निकल आए. कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात भी सामने आई है. सतर्कता के तौर पर स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई. सूचना पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे.
ख़बरें फटाफट
भूकंप जैसे झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग
झालावाड़: झालावाड़ जिले के पिड़ावा उपखंड के अंतर्गत आने वाले नोलाई पंचायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने अचानक धरती में कंपन और भूकंप जैसे हल्के झटके महसूस किए. सुबह-सुबह हुई इस असामान्य घटना से सहमे लोग डरकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले मैदानों की तरफ भागे. इस घटना के बाद से पूरे इलाके मे डर का माहौल बना हुआ है, और लोग लगातार इसी चर्चा में जुटे हैं कि आखिर अचानक ऐसा क्यों हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार पिड़ावा उपखंड के नोलाई, बरखेड़ी और खजूरी गांवों में सुबह के वक्त रुक-रुक कर दो से तीन बार धरती कांपने का अहसास हुआ. इस कंपन के चलते ग्रामीणों ने बताया कि कुछ मकानों की दीवारों में मामूली दरारें भी आ गई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे इलाके का भूगर्भीय इतिहास ऐसा नहीं रहा है और न ही यहां कभी भूकंप जैसी कोई घटना पहले हुई है, और ना ही आसपास कोई बड़ी माइनिंग या ब्लास्टिंग जैसी गतिविधियां होती हैं. पहली बार इस तरह की घटना सामने आने के कारण लोगों में भारी घबराहट फैल गई थी.
सतर्कता बरतते हुए एहतियातन स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दीइस मामले की गंभीरता को देखते हुए पिड़ावा उपखंड प्रशासन तुरंत हरकत में आया. सूचना मिलते ही तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर पूरी घटना की पूरी जानकारी जुटाई. शुरुआती दौर में हालांकि प्रशासन की तरफ से भूकंप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके के स्कूलों के शिक्षकों ने भी बड़ी सतर्कता बरतते हुए एहतियातन स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी और उन्हें सुरक्षित उनके घर भेज दिया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.
जिला प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि और तीव्रतास्थानीय नागरिकों की बढ़ती चिंता और प्रशासनिक जांच के बाद, झालावाड़ जिले के जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उच्च स्तर पर संबंधित विशेषज्ञों और अधिकारियों से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से नोलाई पंचायत क्षेत्र में आए इन झटकों के भूकंप होने की पुष्टि कर दी है. रिक्टर स्केल पर इन झटकों को हल्की तीव्रता का माना गया है, जिनकी तीव्रता लगभग 3.0 मापी गई है.
अफवाहों से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की हालांकि यह तीव्रता अधिक विनाशकारी नहीं है, फिर भी अप्रत्याशित रूप से इस क्षेत्र में धरती कांपने की घटना पहली बार होने के कारण लोगों में अभी भी भय का वातावरण है. जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सभी क्षेत्रवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की है. प्रशासनिक दल लगातार स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए धैर्य रखने की सलाह दी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jhalawar,Rajasthan
First Published :
September 15, 2026, 15:54 IST



