Rajasthan

7 लाख में दोस्त के लिए पर्चे का किया इंतजाम, RPSC पेपरलीक में एक आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:September 15, 2026, 19:00 IST

RPSC Paper Leak 2022: राजस्थान में आरपीएससी पेपरलीक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और बड़ा धमाका करते हुए जालसाजों के नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है. प्राध्यापक भर्ती परीक्षा अर्थशास्त्र 2022 के पेपरलीक कांड में शामिल मास्टरमाइंड्स में से एक को गिरफ्तार किया है. आरोपी बाड़मेर के सरकारी शिक्षक श्रवण कुमार बिश्नोई को एसओजी की टीम ने धर दबोचा है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी श्रवण कुमार बिश्नोई बाड़मेर के धोरीमन्ना में एक सरकारी स्कूल में सेकंड ग्रेड टीचर के पद पर तैनात है. 7 लाख में दोस्त के लिए पर्चे का किया इंतजाम, RPSC पेपरलीक में एक आरोपी काबूZoom

जयपुर. RPSC शिक्षक भर्ती पेपरलीक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान श्रवण कुमार बिश्नोई के रूप में हुई है. श्रवण बाड़मेर के धोरीमन्ना के सरकारी स्कूल में सेकंड ग्रेड शिक्षक है. मामला अर्थशास्त्र प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 से जुड़ा है.

आरोपी ने पेपर लीक का बंदोबस्त करवाया था. SOG के ने बताया कि उसने अपने दोस्त गोपाल के लिए 7 लाख रुपये लिए थे, जिससे बाद लीक पेपर करवाया. खास बात यह है कि पेपरलीक के बाद गोपाल ने प्राध्यापक भर्ती परीक्षा पास भी कर ली.

आरपीएससी के मैंबर का आया था नाम सामने

SOG के मुताबिक, इस पेपरलीक कांड में RPSC के तत्कालीन सदस्य बाबूलाल कटारा की भी भूमिका सामने आई थी. आरोप है कि कटारा ने पेपर शेरसिंह उर्फ अनिल मीणा को दिया था. इसके बाद पेपर पर पेपरलीक माफिया सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण गैंग तक पहुंचा. गैंग के साइट हैंडलर्स ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अभ्यर्थियों को सॉल्वड पेपर पढ़ाया था.

इसी मामले की जांच के दौरान SOG ने श्रवण कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. मामले की जानकारी SOG के ADG विशाल बंसल ने दी है.

2022 में करवाई गई थी परीक्षा

RPSC ने 15 और 16 अक्टूबर 2022 को पेपर करवाया गया था. इसी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था. शुरुआती सुरागों की जांच के बाद SOG थाने में 10 अप्रैल 2025 को FIR दर्ज की गई.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 15, 2026, 18:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj