लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

होमखेलक्रिकेट
लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला
Last Updated:September 16, 2026, 00:09 IST
shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है.अफगानिस्तान सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर.
नई दिल्ली. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ सात विकेट की जीत के बाद कहा कि वे इस मैच में शानदार जीत दर्ज करना चाहते थे और ऐसा करने में सफल रहे. अफगानिस्तान के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने संजू सैमसन (57 रन, 22 गेंद, सात चौके, चार छक्के) और अभिषेक शर्मा (39 रन, 19 गेंद, दो चौके, चार छक्के) के बीच पहले विकेट की 6.2 ओवर में 88 रन की साझेदारी की बदौलत सिर्फ 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. ईशान किशन ने भी 23 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से नाबाद 38 रन की पारी खेली.
मैच के बाद क्या बोले अय्यर?अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘पिछले मैच को देखते हुए हम एक और शानदार जीत चाहते थे और आज का दिन अच्छा रहा.’ कप्तानी की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर को लेकर अय्यर ने कहा, ‘यह सफर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा होता है और आपको जितना हो सके संतुलन बनाए रखना होता है. आप हालात को जितना अपनाते हैं चीजें उतनी ही बेहतर होती जाती हैं.’
नीतीश रेड्डी अपने प्रदर्शन से खुशचोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए नीतीश रेड्डी ने कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं. रेड्डी ने कहा, ‘अच्छा महसूस कर रहा हूं. अभी मुझे लग रहा है कि मैं अच्छी स्थिति में हूं. हमने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बहुत अच्छा काम किया है और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है. मैं हमेशा से एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनना चाहता था और इसके लिए मुझे थोड़ी अधिक गति की जरूरत थी जो मुझे मिल रही है. यह सब खुद पर भरोसा करने की बात है.’
भारत ने अफगानिस्तान को 159 रन पर रोक दिया थाअफगानिस्तान की ओर से दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. नीतीश रेड्डी (24 रन पर तीन विकेट) और अर्शदीप सिंह (35 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने इससे पहले अफगानिस्तान को नियमित अंतराल पर झटके दिए जिससे टीम आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 00:09 IST



