ENG vs SL: हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ी श्रीलंकाई टीम, इंग्लैंड ने 119 रनों से जीता पहला टी20 मैच

होमखेलक्रिकेट
ब्रूक के तूफान में उड़ी श्रीलंकाई टीम, इंग्लैंड ने 119 रनों से जीता पहला मैच
Last Updated:September 16, 2026, 06:16 IST
हैरी ब्रूक की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टी20 में 119 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का ये पहला मैच साउथेम्प्टन में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.हैरी ब्रूक ने पहले टी20 में जड़ा शतक
नई दिल्ली: हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने पहले टी20 में श्रीलंका को 119 रनों से हरा दिया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान 254 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 135 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में हैरी ब्रूक जीत के हीरो रहे. ब्रूक ने 49 गेंद में नाबाद 114 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए. हैरी ब्रूक के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी गदर मचाया. बटलर ने 44 गेंद में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ब्रूक और बटलर के अलावा इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स ने 21 रन, एन्यूरिन डोनाल्ड ने 12 रन और टॉम बेंटन ने 10 रनों का योगदान दिया.
श्रीलंका की बल्लेबाजी रही बुरी तरह फ्लॉप
इंग्लैंड के खिलाफ 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. श्रीलंका के लिए 8वें नंबर के बल्लेबाज दिनुथ वेलालागे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. टॉप ऑर्डर में टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने सिर्फ 69 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट दिए. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी, जिसके कारण श्रीलंका की टीम कभी भी मैच में वापसी नहीं कर पाई और 19 ओवर में 135 रन पर सिमट गई.
इंग्लैंड की गेंदबाजी रही दमदार
बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा सनी बेकर ने 3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन के खाते में दो-दो विकेट आया, जबकि जोश टंग, विल जैक्स और आदिल राशिद ने भी श्रीलंका के एक-एक बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजने का काम किया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 06:16 IST



