Entertainment

Haiwaan Day 5 BOC: ‘अनाड़ी’ निकली अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, पहले ही हफ्ते में निकला दम, सिंगल डिजिट में हो रही कमाई

Last Updated:September 16, 2026, 06:19 IST

Haiwaan Day 5 Box Office Collection: भारतीय सिनेमा जगत में कब कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीत ले और बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर दिखाए, यह भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है. इन दिनों बड़े बजट की कई फिल्में सिनेमाघरों में दम तोड़ रही हैं, वहीं छोटे और मामूली बजट की फिल्में चुपचाप अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पैठ बना रही हैं. एक तरफ जहां 40 दिन पहले आई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने करिश्माई कमाई कर दिखाई है. वहीं, दूसरी तरफ सैफ अली खान और अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का पहले ही हफ्ते में दम निकल गया है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की कास्टिंग के साथ जब प्रियदर्शन की ‘हैवान’ सिनेमाघरों में आई तो फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. बड़े-बड़े दावों के साथ सिनेमाघरों में उतरी यह फिल्म दर्शकों को खींचने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. रिलीज के शुरुआती दिनों से ही सुस्त चल रही ‘हैवान’ की हालत में पांचवें दिन भी कोई सुधार नहीं आया.

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ”हैवान” की बॉक्स ऑफिस पर हालत बेहद पतली है. फिल्म ने अपने पांचवें दिन देशभर में लगभग 2,976 शोज के साथ बमुश्किल 0.70 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया है. सैफ अली खान और अक्षय कुमार की स्टार पावर के बावजूद फिल्म दर्शकों के थिएटर्स तक खींचने में नाकाम रही है.

फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन पर नजर डालें तो मेकर्स को भारी निराशा हाथ लगी है. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक पांच दिनों का कलेक्शन जोड़ने के बाद भी भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन महज 8.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है.

Add as Preferred Source on Google

घरेलू टिकट खिड़की के साथ-साथ विदेशी बाजारों (ओवरसीज) में भी फिल्म का बुरा हाल है. पांचवें दिन ओवरसीज में महज 0.15 करोड़ रुपये बटोरने के बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस सिर्फ 3.15 करोड़ रुपये पर अटका हुआ है.

इन तमाम आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 13.61 करोड़ रुपये ही हो पाया है, जो फिल्म के बजट और उम्मीदों के मुकाबले बेहद कम है. बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से ”हैवान” दम तोड़ती नजर आ रही है, उसे देखकर यही लगता है कि यह फिल्म सिनेमाघरों से बहुत जल्द उतर जाएगी.

प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ ने 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को नेगेटिव और सैफ अली खान को पॉजिटिव रोल में कास्ट किया है. ये जोड़ी साल 1994 में फिल्म ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’ के बाद अब ‘हैवान’ में साथ दिख रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अनाड़ी निकली.

ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक ‘’हैवान” ने अपने ओपनिंग डे पर देशभर में करीब 7,224 शोज के साथ महज 3.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इतने बड़े पैमाने पर शोज मिलने के बावजूद पहले दिन का यह आंकड़ा मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. पहले दिन का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन सिमटकर 3.60 करोड़ रुपये पर ही पहुंच पाया है, जो फिल्म के कद के हिसाब से चिल्लर जैसी कमाई है.

देश ही नहीं विदेशों में भी ‘हैवान’ का कहर नहीं बरस पाया. विदेशी बाजारों में भी इस फिल्म की शुरुआत बेहद सुस्त और फीकी रही है. ओवरसीज में फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के तहत केवल 1.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. घरेलू और विदेशी आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो ”हैवान” का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बमुश्किल 4.60 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 16, 2026, 06:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj