जोधपुर वालों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेंगे समपार फाटक, घर से निकलने से पहले देख लें वैकल्पिक रास्ता

Last Updated:September 16, 2026, 17:57 IST
Jodhpur Hindi News: जोधपुर में 16 और 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दो समपार फाटक (C-172 और C-171) रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण बंद रहेंगे. वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर में दो समपार फाटक रहेंगे बंद
जोधपुर। जोधपुर-राईका बाग रेलखंड से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना है। रेलवे की ओर से रेलपथ के अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर स्थित दो समपार फाटकों पर कुछ घंटों के लिए सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान इन रास्तों से आवागमन करने के बजाय बताए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
राईका बाग–रसाला रोड पुलिया स्थित समपार फाटक संख्या सी-172 (किमी 622/1-2) पर बुधवार, 16 सितंबर को रेलपथ अनुरक्षण कार्य किया जाएगा. यह कार्य सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस अवधि में फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. वाहन चालकों को आवागमन के लिए रसाला रोड पुलिया से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा. ऐसे में इस रास्ते से रोजाना गुजरने वाले लोगों को अपने सफर की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है.
17 सितंबर को सी-171 फाटक भी रहेगा बंदइसके अगले दिन 17 सितंबर, गुरुवार को समपार फाटक संख्या सी-171 (किमी 621/6-7) पर रेलपथ अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। यहां भी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से जाने वाले वाहनों को समपार फाटक संख्या-170 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, रेलपथ की आवश्यक देखरेख और सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है.
वाहन चालकों से रेलवे की अपीलरेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि फाटकों के बंद रहने की निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। दोनों फाटकों पर यातायात अलग-अलग दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावित रहेगा। रेलवे ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और रेलपथ अनुरक्षण कार्य के दौरान प्रशासन को सहयोग प्रदान करें.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
September 16, 2026, 17:57 IST



