Rajasthan

Sikar SK Hospital Super Specialty Services Gastro Urology

Last Updated:September 16, 2026, 20:58 IST

Sikar News : सीकर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कल्याण अस्पताल में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और यूरोलॉजी सहित कई सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू हो गई हैं. मरीजों को अब विशेषज्ञ परामर्श के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से मरीजों की जांच, बीमारी की पहचान और आगे के उपचार की दिशा तय करने में मदद मिलेगी.

Sikar News: शेखावाटी अंचल के मरीजों के लिए राहत की खबर है. मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कल्याण अस्पताल में अब गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और यूरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का दायरा बढ़ेगा. अस्पताल में गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरो, जनरल मेडिसिन, पीएसएम और पैथोलॉजी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है. इससे मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा.

अस्पताल में गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ की उपलब्धता से पेट, आंत और लिवर से जुड़ी जटिल बीमारियों के मरीजों को फायदा होगा. लंबे समय से विशेषज्ञ परामर्श के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों या जयपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था. अब ऐसे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय राय मिलने की सुविधा बढ़ेगी.

अस्पताल में यूरोलॉजी की सेवाओं में भी विस्तार हुआ है. अस्पताल में दो यूरोलॉजिस्ट उपलब्ध होने से किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, पेशाब में रुकावट और अन्य मूत्र संबंधी बीमारियों के मरीजों को आसान और जल्दी इलाज मिलेगा. विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से मरीजों की जांच, बीमारी की पहचान और आगे के उपचार की दिशा तय करने में मदद मिलेगी.

Add as Preferred Source on Google

अस्पताल में न्यूरो से जुड़ी सेवाओं में भी विस्तार किया गया है. अस्पताल में पहले से न्यूरो सर्जन की सेवाएं उपलब्ध हैं, वहीं अब न्यूरो फिजिशियन के जुड़ने से मरीजों को न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के उपचार में विशेषज्ञ राय मिल सकेगी. इससे गंभीर मामलों की समय पर पहचान और जरूरत के अनुसार उपचार शुरू करने में मदद मिल सकेगी.

अस्पताल में पीएसएम यानी जन स्वास्थ्य और पैथोलॉजी विशेषज्ञों ने भी कार्यभार संभाला है. इससे अस्पताल की जांच और चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी. विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता का सीधा फायदा सरकारी अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को मिलेगा और उन्हें अलग-अलग विशेषज्ञों से परामर्श के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए ओपीडी का समय तय किया जा रहा है. गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी की ओपीडी सप्ताह में तीन दिन संचालित किए जाने की योजना है. मरीजों को ओपीडी के निर्धारित दिनों और समय के अनुसार विशेषज्ञ से परामर्श की सुविधा मिलेगी. कल्याण अस्पताल की अधीक्षक डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ड्यूटी ज्वाइन की है. विशेषज्ञों के लिए ओपीडी का समय आवंटित किया जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 16, 2026, 20:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj