Sports

वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 विकेटकीपर, दो के नाम 23-23 सेंचुरी, भारत का एक भी खिलाड़ी नहीं

Last Updated:September 16, 2026, 20:06 IST

5 wicket keeper most hundred in odi: वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक ठोकने की दास्तान मैदान पर दस्तानों के साथ बल्ले का बेजोड़ संतुलन दर्शाती है. दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और श्रीलंका के महान कुमार संगकारा इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. इनके अलावा वेस्टइंडीज के भरोसेमंद साई होप, ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के फिनिशर जोस बटलर ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वनडे इतिहास में नया अध्याय लिखा है.वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 विकेटकीपरZoomदुनिया के 5 विकेटकीपर जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़े.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब कोई खिलाड़ी अपने हाथों में ग्लव्स पहनकर विकेटों के पीछे खड़ा होता है, तो उसका पहला काम टीम को सुरक्षा देना होता है. लेकिन इतिहास उन खिलाड़ियों को अलग ही नजर से देखता है जो दस्ताने पहनकर न सिर्फ गेंद पकड़ते हैं, बल्कि हाथ में बल्ला आते ही विपक्षी टीमों की धज्जियां उड़ा देते हैं. बतौर विकेटकीपर के रूप में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में आइएल जानते हैं. इस फेरिस्त में सबसे ऊपर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और श्रीलंका के महान कुमार संगकारा का नाम आता है.

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने साल 2013 से 2025 के दौरान कुल 160 मैचों में 160 पारियां खेलीं और 46.84 की शानदार औसत से 7120 रन बनाए. 96.80 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेलते हुए डी कॉक ने 23 शतकों के साथ 32 अर्धशतक भी जमाए. 178 रनों की सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले डी कॉक का बल्ला जब भी चला, विपक्षी गेंदबाजों के लिए मैदान पर कोई कोना सुरक्षित नहीं रहा. उन्होंने अपनी पारियों में 801 चौके और 134 गगनचुंबी छक्के जड़े.

दुनिया के 5 विकेटकीपर जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़े.

क्लास, निरंतरता और अनुभव का पर्याय कुमार संगकारादूसरी तरफ, श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) की कहानी धैर्य, क्लास और निरंतरता का अद्भुत मिश्रण है. 2000 से 2015 के अपने लंबे करियर में बतौर विकेटकीपर संगकारा ने 360 मैचों की 340 पारियों में 13341 रन बनाए. संगकारा ने 23 शतकों के अलावा 91 अर्धशतक भी जमाए, जो उनके विशाल अनुभव और जिम्मेदारी को दर्शाता है. 169 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने अपनी टीम को अनगिनत मैचों में मुश्किल स्थितियों से निकाला और अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से दुनिया को अपना मुरीद बनाया.

वेस्टइंडीज क्रिकेट की जुझारू मशाल साई होपइस सूची में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की आधुनिक बल्लेबाजी की रीढ़ साई होप (Shai Hope) का नाम आता है, जो इस पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद वनडे बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं. 2016 से 2026 तक के अपने सफर में होप ने 153 मैचों की 147 पारियों में 50.21 के बेहतरीन औसत से 6277 रन बनाए हैं. वह इस सूची में 50 से अधिक की औसत रखने वाले इकलोटे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. होप के नाम 19 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं, और 170 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है. अपनी संभली हुई और जुझारू पारियों से उन्होंने आधुनिक दौर में भी वेस्टइंडीज क्रिकेट की मशाल को रोशन रखा है.

एडम गिलक्रिस्ट ने बदल दी विकेटकीपर-बल्लेबाज की परिभाषाचौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के उस विस्फोटक खिलाड़ी का नाम आता है जिसने वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज की परिभाषा ही बदलकर रख दी एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist). 1996 से 2008 के बीच कंगारू टीम के इस आक्रामक ओपनर ने 282 मैचों की 274 पारियों में 35.64 की औसत से 9410 रन ठोके. गिलक्रिस्ट का स्ट्राइक रेट 96.94 का रहा, जो उस दौर में गेंदबाजों के लिए किसी खौफ से कम नहीं था. उन्होंने बतौर विकेटकीपर 16 शतक और 53 अर्धशतक जमाए, जिसमें 172 रनों की यादगार पारी भी शामिल है. 1145 चौकों और 146 छक्कों के साथ गिलक्रिस्ट ने हमेशा मैच की पहली ही गेंद से विरोधी टीम पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई.

व्हाइट बॉल क्रिकेट का सबसे खतरनाक फिनिशर जोस बटलरसूची में पांचवां बड़ा नाम इंग्लैंड के विस्फोटक कप्तान और बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का है. 2013 से 2026 के बीच 195 मैचों की 167 पारियों में 39.73 की औसत से 5404 रन बनाने वाले बटलर का अंदाज सबसे जुदा रहा है. बटलर का 117.14 का स्ट्राइक रेट यह साबित करता है कि वे किस कदर विनाशकारी फॉर्म में बल्लेबाजी करते हैं. 162 रन के नाबाद सर्वोच्च स्कोर के साथ बटलर ने बतौर विकेटकीपर 11 शतक और 28 अर्धशतक ठोके हैं. मध्यक्रम और निचले-मध्यक्रम में आकर 185 छक्के और 442 चौके जड़ने वाले बटलर ने व्हाइट गेंद के क्रिकेट में मैच फिनिशिंग के मायने ही बदल दिए.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 16, 2026, 20:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj