Sports

अभिषेक शर्मा के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड…पावरप्ले में कत्लेआम से लेकर 30 गेंदों के शतक तक, बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

Last Updated:September 17, 2026, 21:08 IST

Abhishek Sharma 5 big records: भारतीय टी20 क्रिकेट हमेशा से अपने विस्फोटक बल्लेबाजों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में आंकड़े जिस तेजी से बदले हैं, उसने सीमित ओवरों के खेल की परिभाषा ही बदल दी है. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंटरनेशनल स्टेज पर आते ही रिकॉर्ड्स की ऐसी झड़ी लगाई है, जिसने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. पावरप्ले का अधिकतम इस्तेमाल करने से लेकर सबसे तेज शतक जड़ने तक, भारतीय क्रिकेट में एक नया पावर-हिटिंग दौर शुरू हो चुका है. अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए.

आईसीसी फुल मेंबर देशों के बीच सबसे तेज टी20 शतक अब भारत के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के नाम दर्ज हो चुका है. दिल्ली के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने केवल 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और भारत के ही रोहित शर्मा के 35-35 गेंदों के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया इतिहास रच दिया.

अगर सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (एसोसिएट सदस्यों सहित) की बात करें, तो अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों का यह शतक दुनिया का तीसरा सबसे तेज शतक है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर एस्टोनिया के साहिल चौहान हैं, जिन्होंने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था. दूसरे स्थान पर तुर्की के मोहम्मद फहद हैं, जिन्होंने 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में यह कारनामा किया था. अभिषेक 30 गेंदों के साथ इस वैश्विक सूची में तीसरे स्थान पर मजबूती से खड़े हैं.

टी20 मैच के शुरुआती 6 ओवरों यानी पावरप्ले में बल्लेबाजों के पास खुलकर खेलने का मौका होता है, लेकिन अभिषेक ने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने शुरुआती 6 ओवरों के भीतर ही 22 गेंदों में नाबाद 76 रन ठोक डाले. यह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंने पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया (74 रन) और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड (73 रन) को पीछे छोड़कर यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया.

Add as Preferred Source on Google

टी20 क्रिकेट में छक्के लगाना अब आम बात हो गई है, लेकिन एक ही पारी में छक्कों की बौछार करना अभिषेक शर्मा की पहचान बन चुका है. साल 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने अपनी पारी में कुल 13 छक्के लगाए थे, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक टी20 इंटरनेशनल पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. इतना ही नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के जड़े.

एक पारी में सर्वाधिक छक्कों की भारतीय लिस्ट में अभिषेक शर्मा शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे. संजू सैमसन ने 2024 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और तिलक वर्मा ने 2024 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10-10 छक्के जड़े थे. इसके अलावा 2026 में तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन ने भी 10 छक्के लगाए, लेकिन अभिषेक के 13 और 11 छक्कों का रिकॉर्ड सबसे ऊपर है.

टी20 क्रिकेट में 20 गेंदों के अंदर अर्धशतक बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने इसे अपनी आदत बना लिया है. विश्व क्रिकेट में 20 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार 50 रन का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम है. उन्होंने यह कारनामा रिकॉर्ड 6 बार किया है. इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को बहुत पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम ऐसे 3-3 अर्धशतक दर्ज हैं. अभिषेक शर्मा ने टी20 करियर का 10वां शतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली. विराट के नाम भी टी20 क्रिकेट में 10 सेंचुरी दर्ज है.  

First Published :

September 17, 2026, 21:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj