Rajasthan

जयपुर से कोटा तक 10 बूथों पर फिर मतदान, EVM तकनीकी खराबी के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Last Updated:September 14, 2026, 21:08 IST

Jaipur Jodhpur Repolling Date: राजस्थान में 10 मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा. EVM में तकनीकी खराबी के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है. जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों से मिली रिपोर्टों की जांच के बाद आयोग ने पाया कि तकनीकी खराबी से प्रभावित मतों की संख्या निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच जीत-हार के अंतर से अधिक है. इसी वजह से आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर से कोटा तक 10 बूथों पर फिर मतदान, चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला?Zoomराजस्थान निकाय चुनाव में 10 बूथों पर फिर पड़ेंगे वोट, 16 सितंबर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

जयपुर. राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के बीच 10 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के इन मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं. आयोग के मुताबिक, मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें सामने आई थीं. संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट की जांच के बाद आयोग ने पुनर्मतदान का फैसला लिया है.

जयपुर नगर निगम के पांच मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा. इनमें वार्ड संख्या 9 का बूथ नंबर 111, वार्ड 18 का बूथ नंबर 235, वार्ड 25 का बूथ नंबर 343 और वार्ड 34 के बूथ नंबर 477 और 484 शामिल हैं. इसके अलावा जोधपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 50 के बूथ नंबर 338 पर फिर से मतदान कराया जाएगा. कोटा नगर निगम के तीन मतदान केंद्र भी पुनर्मतदान की सूची में हैं. इनमें वार्ड 87 का बूथ नंबर 99, वार्ड 44 का बूथ नंबर 448 और वार्ड 11 का बूथ नंबर 576 शामिल है. वहीं नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या 4 के बूथ नंबर 5 पर भी पुनर्मतदान होगा.

प्रभावित मतों की संख्या ज्यादा होने पर लिया फैसलाराज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन मतदान केंद्रों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली थीं. जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों से मिली रिपोर्टों की जांच के बाद आयोग ने पाया कि तकनीकी खराबी से प्रभावित मतों की संख्या निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच जीत-हार के अंतर से अधिक है. इसी वजह से आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है. यानी इन बूथों पर तकनीकी खराबी का असर चुनाव परिणाम पर पड़ने की स्थिति को देखते हुए पुराने मतदान को दोबारा कराया जाएगा.

16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदानपुनर्मतदान 16 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा. इसके बाद इन बूथों पर पड़े वोटों की मतगणना 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थान पर की जाएगी. आयोग ने कहा है कि पुनर्मतदान की तारीख, समय और मतदान केंद्र की जानकारी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित रूप से दी जाएगी. इसके साथ ही मतदाताओं को भी व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए पुनर्मतदान की जानकारी दी जाएगी. संबंधित नगरपालिका, मतदान केंद्र और निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर भी सूचना प्रदर्शित की जाएगी.

सिर्फ संबंधित मतदाता ही डाल सकेंगे वोटपुनर्मतदान में सिर्फ वही मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिनका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज है. आयोग ने मतदान के दौरान स्याही को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. मूल मतदान के दौरान बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर लगाई गई स्याही को मिटाने के बाद पुनर्मतदान में फिर से स्याही लगाई जाएगी. इस बार भी स्याही का निशान नाखून के शुरुआती हिस्से से अंगुली के पहले भाग तक दिखाई देगा. आवश्यकता पड़ने पर ईवीएम में इस्तेमाल होने वाले मतपत्र और निविदत्त मतपत्र नए सिरे से तैयार किए जाएंगे. आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि पुनर्मतदान पूरा होने के बाद मूल मतदान में इस्तेमाल की गई ईवीएम को सील करके सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाए.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 14, 2026, 21:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj