Rajasthan

पत्नी-माता-पिता ने भी नहीं दिया वोट, BJP प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा

Last Updated:September 14, 2026, 16:21 IST

राजस्थान निकाय चुनाव में एक ऐसा नतीजा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र को महज 1 वोट मिला. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और माता-पिता तक ने उन्हें वोट नहीं दिया. भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे कैलाश चंद्र को उम्मीद थी कि पार्टी का टिकट उन्हें जीत तक पहुंचाएगा. लेकिन मतगणना के बाद जो नतीजा सामने आया, उसने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.BJP प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान चुनाव में चौंकाने वाला नतीजाZoom

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बीच से एक ऐसा हैरान कर देने वाला और दिलचस्प किस्सा सामने आया है.डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका से कैलाश चंद्र को केवल एक वोट मिला है. इसे देखकर प्रत्याशी के साथ-साथ हर कोई हैरान रह गया है.

परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार कैलाश चंद्र पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे. उन्हें पूरा भरोसा था कि पार्टी का सिंबल और परिवार का साथ उन्हें जीत की दहलीज तक ले जाएगा. लेकिन जब मतगणना के बाद ईवीएम का पिटारा खुला, तो कैलाश चंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई.

वोट मिले कुल जमा एक

उन्हें कुल जमा सिर्फ 1 वोट मिला. यह महज एक वोट की हार नहीं थी, बल्कि एक ऐसा कड़वा सच था जिसने हर किसी को चौंका दिया. हैरानी की बात यह रही कि प्रत्याशी की पत्नी, माता-पिता और सगे संबंधियों तक ने उन्हें अपना वोट नहीं दिया. जिस परिवार के भरोसे वे चुनावी समर में ताल ठोक रहे थे. उसी अपनों के कुनबे ने ऐन वक्त पर उन्हें दगा दे दिया.

एकतरफा रहा नतीजा

इस वार्ड के नतीजे इतने एकतरफा रहे कि कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की. वहीं दूसरी ओर, निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां भी 195 वोट बटोरने में कामयाब रहे. लेकिन पूरे जिले में चर्चा सिर्फ हिना की जीत की नहीं, बल्कि बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद्र के उस एक अकेले वोट की हो रही है, जिसने राजनीति में अपनों के धोखे की बात देखने को मिली दी. चुनावी रण में जो उनके साथ जो हुआ उसकी उम्मीद शायद खुद किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशी ने भी नहीं की होगी.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 14, 2026, 16:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj