Rajasthan

ATM Loot In Jaipur: बाइक सवार बदमाशों ने ATM से 42 लाख लूटे, पुलिस ने शहरभर में की ‘ए’ श्रेणी की नाकेबंदी

Last Updated:September 14, 2026, 15:58 IST

ATM Loot In Jaipur: जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में बैंक ऑफ इंडिया के ATM से करीब 42 लाख रुपये की बड़ी लूट का मामला सामने आया है. ATM में नगदी डालने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में ‘ए’ श्रेणी की नाकेबंदी कर दी. CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है.जयपुर में ATM पर बड़ी लूट, 42 लाख रुपये लेकर फरार हुए दो बदमाशZoomजयपुर में एटीएम से 42 लाख रूपए की लूट

जयपुर. मतगणना और गणेश चतुर्थी के बीच बड़ी लूट की वारदात सामने आई है, रामनगरिया थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर धावा बोलकर करीब 42 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए जयपुर शहर में ‘ए’ श्रेणी की नाकेबंदी करवाई है.

जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ इंडिया के ATM में नगदी डाली जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने ATM में रखी करीब 42 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चालूट की सूचना मिलते ही रामनगरिया थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए. बदमाशों के फरार होने की दिशा और संभावित रास्तों की जानकारी जुटाकर शहरभर में नाकेबंदी करवाई गई.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसपुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, फुटेज में बाइक सवार दोनों बदमाशों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस अन्य तकनीकी और स्थानीय सुरागों के आधार पर भी बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है.

शहर में ‘ए’ श्रेणी की नाकेबंदीवारदात की गंभीरता को देखते हुए जयपुर शहर में ‘ए’ श्रेणी की नाकेबंदी करवाई गई. प्रमुख मार्गों और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं. पुलिस वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. ATM में इतनी बड़ी रकम किस तरीके से और किस समय डाली जा रही थी, इस संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 14, 2026, 15:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj