‘हनुमान अंश’ की कमाई में 41वें दिन हुआ 24.79% का नुकसान, फिर भी ROI 14,900%, इस साल की बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

Last Updated:September 17, 2026, 17:38 IST
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. चलिए बताते हैं मुनाफे के हिसाब से इसका गणित.
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश के कलेक्शन की गिनती जारी है. डॉ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41 दिन बिता दिए हैं. अभी भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है. महज 2 करोड़ के बजट में फिल्म ने 41 दिनों में 279.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
छठे बुधवार तक आते आते भी इस फिल्म की कमाई शानदार चल रही है. 41वें दिन हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 8.83 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया. ये 40वें दिन के हिसाब से 24.79% का नुकसान भी है. 40वें दिन फिल्म ने 11.74 कोरड़ रुपये कमाए.
हनुमान अंश ने भारत में अब तक 279.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं तो नेट कलेक्शन 237 करोड़ रुपये रहा. मेकर्स के लिए गुडन्यूज ये भी है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ ये 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है.
Add as Preferred Source on Google
अब बात करते हैं नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के ROI की. मतलब रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट की. आसान भाषा में कहे तो आपने फिल्म पर जितना पैसा लगाया, उसके मुकाबले कितना मुनाफा हुआ. जैसे साल 2026 में धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1850.85 करोड़ रुपये कमाए थे. इसका बजट जबकि करीब 250 करोड़ रुपये था. इसका मतलब ये हुआ कि रणवीर सिंह की फिल्म 1700 करोड़ का ROI दर्ज किया था.
जैसे हनुमान अंश का बजृट करीब 2 करोड़ रुपये है. इसकी कमाई वर्ल्डवाइड के हिसाब से 300 करोड़ रुपये हो गई है. मतलब ये कि इसका ROI 298 करोड़ रुपये हो गया है. यानी इसे 14,900% का मुनाफा हुआ.
बता दें शोभिनव सत्या की फिल्म ने मुनाफे के मामले में बड़े बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है. अगर वर्ल्डवाइड टॉप 10 फिल्मों की बात करें इस साल की तो इसमे धुरंधर नंबर वन पर है तो बॉर्डर 2 दूसरे पर. अब हनुमान अंश 300 करोड़ का आंकड़ा पार करके तीसरे स्थान पर आ गई है.
2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 1,850.85 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ 485.3 करोड़ रुपये, ‘हनुमान अंश’ ने 300.11 करोड़ रुपये (41 दिन) के साथ तीसरे नंबर पर है. हनुमान अंश ने ‘भूत बंगला’ पछाड़ दिया है जिसकी वर्ल्डवाइड कमाई 292.64 करोड़ रुपये थी.
हनुमान अंश के बावजूद पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई इसने अब तक 289.99 करोड़ रुपये कमाकर 5वां स्थान हासिल किया. छठे पर ‘धमाल 4’ ने 236.43 करोड़ रुपये, 7वें ‘अवारापन 2’ ने 217.64 करोड़ रुपये, 8वें पर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 196.1 करोड़ रुपये, 9वें पर ‘कॉकटेल 2’ ने 166.29 करोड़ रुपये और 10वें पर ‘ओ’रोमियो’ ने 123.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 17, 2026, 17:38 IST



