KBC 18: दहेज के लिए ससुरालियों ने जलाया, बेटी से किया जुदा, कपिला तनेजा का दर्ज सुन भर आईं अमिताभ बच्चन की आखें

Last Updated:September 18, 2026, 14:24 IST
कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर पहुंचीं बिलासपुर की कपिला तनेजा ने अपनी आपबीती सुनाकर सबकी आंखें नम कर दीं. ससुराल वालों के जुल्म, जलने के दर्द और 24 साल से बेटी से दूर रहने का सच सुनकर बिग बी भी भावुक हो गए. जानिए केबीसी के हॉटसीट पर कपिला ने कैसे रचा इतिहास और जीती हुई रकम का वह क्या करेंगी.अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल( फोटो साभार-@amitabhbachchan)
नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में बिलासपुर की कपिला तनेजा ने अपनी संघर्ष भरी कहानी से सभी को इमोशनल कर दिया. कपिला ने KBC के हॉटसीट पर बैठकर 7.5 लाख रुपये और सुपर संदूक का 90 हजार रुपये का बोनस जीता. खेल के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा और ससुराल वालों की प्रताड़ना का ऐसा दर्दनाक सच बताया, जिसे सुनकर होस्ट अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए.
ससुराल वालों ने लव मैरिज और दहेज न मिलने की वजह से कपिला को प्रताड़ित करना शुरू किया था. कपिला ने बताया कि उनकी सास ने उन पर मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्ती लगा दी थी.
अग्निकांड में बची जिंदगी और सालों का दर्द
सर्दियों के दिनों में हुई इस घटना में उनकी साड़ी और स्वेटर शरीर से चिपक गए थे. कपिला ने किसी तरह खुद को पानी की टंकी में डुबाकर अपनी जान बचाई. इसके बाद वह करीब दो हफ्तों तक बेहोश रहीं और होश आने के बाद उनकी सर्जरी शुरू हुई.
24 साल से बेटी की एक झलक को तरसीं कपिला
हादसे के बाद ससुराल वालों ने कपिला को उनकी मासूम बेटी से अलग कर दिया. पिछले 24 सालों से उन्होंने अपनी बेटी की न तो आवाज सुनी है और न ही उसे देखा है. पड़ोसियों से उन्हें पता चला कि उनकी बेटी अब काम के सिलसिले में दूसरे शहर चली गई है.
अमिताभ बच्चन हुए भावुक
कपिला की आपबीती सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके साथ जो हुआ उसे सिर्फ अन्याय कहना भी कम होगा. उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. बिग बी ने शो के जरिए उनकी बेटी से अपील की कि वह अपनी मां से संपर्क करे. कपिला फिलहाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा करती हैं. उन्होंने बताया कि वह जीती हुई रकम से कृत्रिम कान लगवाने के लिए सर्जरी करवाएंगी. इसके अलावा वह अविवाहित माताओं के लिए एक आश्रय गृह खोलना चाहती हैं.
12वें सवाल पर छोड़ा खेल
कपिला 11 प्रश्नों के सही जवाब देकर 7.5 लाख रुपये जीत चुकी थीं. 12वें सवाल पर वह अटक गईं, जो ब्रिटिश भारत से 1930 के दशक में अलग हुए पश्चिम एशियाई शहर के बारे में था. सही जवाब न पता होने के कारण उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया.
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
September 18, 2026, 14:24 IST



