जयपुर-जोधपुर में BJP का मेयर प्लान, कोटा में भी उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस की बढ़ी चुनौती

Last Updated:September 19, 2026, 15:19 IST
राजस्थान के सबसे बड़े सियासी मैदान जयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए जंग छिड़ चुकी है. भारतीय जनता पार्टी का तीनों प्रमुख नगर निगमों जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है. जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्न चंद मेहता और कोटा में अनसुईया गोस्वामी पर दांव लगाया है.
जयपुर. राजस्थान के तीन बड़े शहरों में मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में बीजेपी ने अपने मेयर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. तीनों जगह मेयर पद पर कब्जे को लेकर मुकाबला और सियासी रणनीति पर सबकी नजर है.
जयपुर नगर निगम में बीजेपी ने सुनील कोठारी को मेयर उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने सुनीता मेठी को प्रत्याशी घोषित किया है. दोनों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.
जयपुर में बीजेपी के जीत तय
जयपुर नगर निगम में कुल 150 पार्षद हैं और मेयर बनाने के लिए 76 वोटों की जरूरत है. बीजेपी के 78 पार्षद जीतकर आए हैं, यानी बहुमत के आंकड़े से दो ज्यादा. ऐसे में बीजेपी के पास अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या है. वहीं कांग्रेस को मेयर बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों के साथ बीजेपी खेमे में भी सेंधमारी करनी होगी.
जोधपुर में कांटे का मुकाबला
जोधपुर नगर निगम में बीजेपी ने प्रसन्न चंद मेहता को मेयर उम्मीदवार बनाया है. यहां बीजेपी ने 100 में से 45 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से छह कम हैं. कांग्रेस के खाते में 44 सीटें आई हैं.
बहुमत के आंकड़े से पीछे होने के बावजूद बीजेपी ने निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ जोड़ने की रणनीति अपनाई है. ऐसे में मेयर चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजर मेयर पद पर है.
कोटा में बीजेपी का बहुमत
कोटा नगर निगम में बीजेपी ने अनसुईया गोस्वामी को मेयर उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के पास यहां बहुमत होने की बात कही गई है. ऐसे में कोटा में मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी. तीनों नगर निगमों में उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब मेयर चुनाव की वोटिंग और पार्षदों के समर्थन को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 19, 2026, 15:19 IST



