Entertainment

संजय दत्त-माधुरी का रोमांटिक गाना, कुमार सानू को मिला था दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड, 70 लाख से ज्यादा बिके थे कैसेट

Last Updated:September 19, 2026, 16:35 IST

कुमार सानू ने अपने करि यर में एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट गाने दिए हैं. वह 90 के दशक के तो मशहूर सिंगर्स में से एक रहे. अपने करियर में उन्होंने हिंदी, अग्रेजी, मराठी, असमी, गुजराती, तेलुगू और कई भाषाओं में गाने गाए. लेकिन साल 1991 में आई एक सुपरहिट फिल्म में भी उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर गाना गाया था. 35 साल पहले इस गाने के लिए कुमार सानू को दूसरा फिल्मफेयर मिला था.इस गाने में उस दौर की हिट जोड़ी माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आए थे.

नई दिल्ली. संजय दत्त माधुरी दीक्षित का सुपरहिट गाना. जिसे नदीम श्रवण ने 35 साल पहले कंपोज किया था. उनका ये गाना कोई अपनी फिल्म में लेने के लिए नहीं मान रहा था. लेकिन साल 1991 में रिलीज हुई एक फिल्म में ये गाना शामिल किया और आज भी ये गाना लोगों की जुबां पर है. इस गाने में माधुरी ने संजय दत्त के सामने अपने प्यार का इजहार किया था.

साल 1991 की बॉलीवुड फिल्म ‘साजन’ का एक मशहूर रोमांटिक गाना ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ आज भी युवाओं के दिल की धड़कन बना हुआ है. इसे नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था और समीर ने इसके बोल लिखे थे. इसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था. गाने को संजय दत्त, माधुरी दीक्षित की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई थीं. कुमार सानू ने इस गाने के लिए ‘बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था.

फिल्म ‘साजन’ का साउंडट्रैक 1991 का सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड ऑडियो एल्बम बना था. इस गाने को 70 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी थीं. गाने में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की सुपरहिट जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था.

Add as Preferred Source on Google

इस गाने को को कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया और आज 35 साल भी यह फैंस की जुबां पर छाया हुआ रहता है. वहीं इसी गाने के लिए कुमार सानू को दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

साल 1991 में आई साजन में 9 गाने फिल्माए गए थे. इन गानों के लिरिक्स समीर और फैज अनवर ने लिखे थे.नदीम श्रवण ने इन गानों को कंपोज किया था.IMdb के मुताबिक, संजय दत्त का गाना मेरा दिल भी कितना पागल है के जरिए ही नदीम को दूसरी बार फिल्मफेयर मिला था.

ये गाना नदीम श्रवण ने बहुत पहले ही कंपोज कर लिया था, लेकिन इस गाने को कोई भी प्रोड्यूसर अपनी फिल्म में लेना नहीं चाहता था. बाद में साजन के मेकर्स ने इस गाने को लिया और ये सुपरहिट साबित हुआ था.

साजन में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा सलमान खान भी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी और गाने ही नहीं, फिल्म का लव ट्रायंगल भी फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका अदा करता है. संजय दत्त की कुर्बानी और दोस्ती की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म उस दौर में जब रिलीज हुई तो सिनेमाघर हाउसफूल रहे थे.

बता दें कि माधुरी ने इस फिल्म के गाने की ही तरह फिल्म ‘बेटा’ के गाने को भी ब्लॉकबस्टर बनाया था. माधुरी ने ये भी अपने इंटरव्यू में कई बार बताया है कि इस फिल्म में उन्हें काम न करने की सलाह भी दी गई थी. फिल्म का टाइटल सॉन्ग तो पूरी फिल्म शूट होने के बाद ही इसमें शामिल किया गया था, जो कि 90 के दशक का आइकॉनिक सॉन्ग बन गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 19, 2026, 16:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj