Rajasthan

Bhilwara News: भटकते-भटकते गांव पहुंचा पैंथर, जांच में मिली चौंकाने वाली वजह

Last Updated:September 19, 2026, 17:03 IST

Bhilwara News: भीलवाड़ा के गुंडली गांव में पैंथर के दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू किया. जांच में गर्मी और पानी की कमी के कारण उसके डिहाइड्रेशन का शिकार होने की बात सामने आई. फिलहाल वन विभाग की निगरानी में उसका इलाज जारी है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ा जाएगा.

भीलवाड़ा. जिले के गुंडली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को गांव में खेत के आसपास एक पैंथर घूमता हुआ दिखाई दिया. पैंथर को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे वन विभाग के रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उसकी जांच की गई. जांच में सामने आया कि गर्मी और पानी की कमी के चलते पैंथर डिहाइड्रेशन का शिकार हो गया था. तबीयत खराब होने के कारण वह भटकते हुए आबादी क्षेत्र में पहुंच गया. फिलहाल वन विभाग के रेंज कार्यालय में विशेषज्ञों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. उपचार के बाद पैंथर की हालत में सुधार बताया जा रहा है, पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे वापस वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी है.

वन विभाग के वन रेंजर मुरली लाल ने बताया कि भीलवाड़ा वन क्षेत्र के गुंडली गांव में पैंथर के दिखाई देने की सूचना मिली थी. इसके बाद फॉरेस्टर चंद्रपाल राणावत के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने ग्रामीणों की मदद से पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू किया. रेस्क्यू के बाद पैंथर को वन विभाग के रेंज कार्यालय परिसर में लाया गया, रेंज कार्यालय में पैंथर की जांच की गई तो सामने आया कि गर्मी और पानी की कमी के कारण वह डिहाइड्रेशन का शिकार हो गया था. इसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई और वह भटकते हुए आबादी क्षेत्र में पहुंच गया. DFO मारिया शाइन की देखरेख में पैंथर को रेंज कार्यालय परिसर में रखा गया है. यहां वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है. पैंथर की हालत को देखते हुए कोटा जू के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों से भी सलाह ली गई. विशेषज्ञों की सलाह के बाद पैंथर को उपचार और जरूरी दवाइयां दी गई. उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में पैंथर का उपचार जारी रहेगा. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में वापस जा सके. वहीं, जिला उपवन संरक्षक मारिया शाइन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी इलाके में पैंथर या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास जाने की कोशिश न करें. वन्यजीव को घेरने, पकड़ने या परेशान करने से बचें और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें. वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की भी अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव दिखाई देने पर भीड़ लगाने के बजाय वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा बनी रहे.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

September 19, 2026, 17:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj