Asain Games 2026 Day 2 Live: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला पहला मेडल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने जीता सिल्वर

September 20, 202609:50 IST
sain Games 2026 Day 2 Live: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में मिला पहला मेडल
भारत ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर आधिकारिक तौर पर अपना मेडल खाता खोल लिया है. एलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला मेडल जीता.
10 मीटर एयर राइफल शूटिंग
September 20, 202609:39 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान को 19-0 से हराया
भारत ने एशियाई खेलों में महिलाओं की हॉकी के ग्रुप-स्टेज मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से बुरी तरह हराया. दीपिका इस जीत की स्टार रहीं, उन्होंने रिकॉर्ड आठ गोल किए, जिनमें से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए. एशियाई खेलों की हॉकी में किसी एक खिलाड़ी द्वारा किए गए गोलों की संख्या के मामले में यह अब सबसे ज्यादा है. 19-0 की यह जीत एशियाई खेलों में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है. उनकी सबसे बड़ी जीत 1982 में नई दिल्ली में हांगकांग के खिलाफ 22-0 से थी, जबकि दूसरी सबसे बड़ी जीत 2018 में कजाकिस्तान के खिलाफ थी, जिसमें भारत 21-0 से जीता था. एक क्वार्टर बाकी रहते ही भारत 16-0 से आगे था और आखिरी पीरियड में तीन और गोल करके उन्होंने शानदार जीत हासिल की.
September 20, 202609:32 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: मेडल राउंड के लिए भारत के दो शूटर ने किया क्वालीफाई
एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10m एयर राइफल क्वालिफिकेशन में 633.5 पॉइंट्स के साथ सातवां स्थान हासिल किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की. उनके साथ उनकी साथी खिलाड़ी सोनम उत्तम मस्कर भी होंगी, जो क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर रहीं. इस तरह, मेडल राउंड में भारत के दो शूटर होंगे.
September 20, 202609:09 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: ट्रेडिशनल MMA में सुचिका तरियाल ने मेडल किया पक्का
सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत से तरियाल का कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो गया है, जिससे एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की शुरुआत में भारत को एक मेडल मिल गया है.
September 20, 202608:43 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: महिला टेबल टेनिस में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया
भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप F के पहले मैच में इंडोनेशिया पर 3-0 की शानदार जीत के साथ की है. यशस्विनी घोरपड़े ने तीसरे मैच में चित्रा रश्मि को 12-10, 11-4, 11-4 से हराकर भारत की जीत पक्की की और टीम को क्लीन स्वीप दिलाया. इस जीत के साथ भारत दो अंकों के साथ ग्रुप F में सबसे ऊपर पहुंच गया है. वे कल सिंगापुर के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप-स्टेज मैच के लिए फिर से खेलेंगे.
September 20, 202608:40 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: ऋषभ दास तैराकी में बैकस्ट्रोक के फाइनल में बनाई जगह
भारत के ऋषभ दास ने हीट्स में 54.85 सेकंड का शानदार समय निकालकर पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने कुल मिलाकर पांचवां सबसे तेज समय निकाला और साथ ही इस इवेंट में अपना नया पर्सनल बेस्ट भी बनाया. दास ने 55.44 सेकंड के अपने पिछले बेस्ट समय में सुधार किया, जो उन्होंने इस साल की नेशनल चैंपियनशिप में बनाया था.
September 20, 202608:22 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारत ने उजबेकिस्तान पर बनाई 8-0 की बढ़त
20वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार शुरुआत की है. उजबेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में 5 गोल किए थे. उसके बाद दूसरे क्वार्टर भी टीम इंडिया ने 8 गोल किए. इस तरह हाफ टाइम के खेल में भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 8-0 की बढ़त बना ली है.
September 20, 202607:54 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में बाई 4-0 की बढ़त
एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच उजबेकिस्तान के साथ चल रहा है. मैच रे पहले ही क्वार्टर में भारतीय टीम में दमदार खेल दिखाते हुए 4-0 की बढ़त बना ली है.
September 20, 202607:36 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: महिला हॉकी में भारत-उजबेकिस्तान का मैच शुरू
महिला हॉकी में भारत और उजबेकिस्तान के बीच का मुकाबला शुरू हो गया है. पहले क्वार्टर में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह बढ़त बनाए.
September 20, 202607:12 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विम्सी डिसूजा को मिली हार
एशियन गेम्स के दूसरे दिन टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विम्सी डिसूजा को जापान की साकामोटो के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा है. क्विम्सी डिसूजा ने दोनों से सेट (12-11, 12-11) सिर्फ 1-1 अंक से गंवाया. इस तरह एशियन गेम्स में क्विम्सी डिसूजा टेकबॉल में पहला मेडल जीतने से चूक गईं. बता दें कि टेकबॉल का एशियन गेम्स में ये डेब्यू था. पहली बार इस खेल को एशियन गेम्स में शामिल किया गया है.
September 20, 202606:51 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: क्विम्सी डिसूजा ने गंवाया पहला सेट
टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विम्सी डिसूजा ने पहला सेट गंवा दिया है. क्विम्सी डिसूजा ने जापान की साकामोट को कड़ी टक्कर दी, लेकिन सिर्फ 1 अंक के अंतर से उन्होंने सेट गंवा दिया. पहले सेट स्कोर 12-11 रहा. ऐसे में क्विम्सी डिसूजा को बचे हुए दोनों सेट में जीत हासिल करनी होगी.
September 20, 202606:34 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: क्विम्सी डिसूजा का ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू
टेकबॉल में क्विम्सी डिसूजा का ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू हो चुका है. क्विम्सी डिसूजा की भिड़ंत जापान की युइना सकामोटो हो रही है. पहले गेम में युइना सकामोटो ने शानदार खेल दिखाते हुए बढ़त बना रखी है.
September 20, 202606:16 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: एशियन गेम्स के दूसरे दिन का शेड्यूल
एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से जुड़े खेलों के रविवार के भारतीय समयानुसार कार्यक्रम इस प्रकार है.
बैडमिंटन:
महिला टीम अंतिम 16: भारत बनाम कजाखस्तान, सुबह 11:30 बजे
क्रिकेट:
महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश, सुबह 10:30 बजे
हॉकी:
महिला पूल बी: भारत बनाम उज्बेकिस्तान, सुबह 7:30 बजे
पुरुष पूल ए: भारत बनाम इंडोनेशिया, सुबह 11:30 बजे
मिश्रित मार्शल आर्ट्स:
महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: सुचिका तरियाल बनाम अल्तानचिमेग बैगलमा (मंगोलिया), सुबह 7:10 बजे
पुरुष ट्रेडिशनल 77 किग्रा क्वार्टरफाइनल: वरुण सान्याल बनाम प्रतिद्वंद्वी का नाम बाद में तय, दोपहर दो बजे
सेपकटेकरा:
पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी में भारतीय टीम हिस्सा लेगी.
निशानेबाजी: महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद, सुबह 6:15 बजे (पदक मुकाबला)
महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद, सुबह 11 बजे, क्वालिफाई करने पर (पदक मुकाबला)
तैराकी:
पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट-5: आकाश मणि, सुबह 7:22 बजे
पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट-3: उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास, सुबह 7:37 बजे
टेबल टेनिस:
महिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया, सुबह 6:30 बजे
पुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया, सुबह नौ बजे
महिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम सिंगापुर, दोपहर 12:30 बजे
पुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम ईरान, दोपहर तीन बजे
टेकबॉल:
महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला: क्विम्सी डिसूजा बनाम युइना सकामोटो (जापान) — सुबह 6:30 बजे (पदक मुकाबला)
मिश्रित युगल कांस्य पदक मुकाबला: क्विम्सी डिसूजा/मोहम्मद अनस बेग बनाम होआंग मिन्ह तान गुयेन/जिया न्गिह त्रिन्ह (वियतनाम) — सुबह 7 बजे (पदक मुकाबला)
वुशु:
पुरुष चांगक्वान फाइनल: सूरज सिंह मयांगलंबम, सुबह 5:30 बजे (पदक मुकाबला)
महिला 52 किग्रा सांडा अंतिम 16 मुकाबला: अपर्णा बनाम सोगंद सिंकाएचेतन (ईरान) — दोपहर 3:10 बजे
पुरुष 75 किग्रा सांडा अंतिम 16 मुकाबला: विक्रांत बलियान बनाम सोहेल मौसवी (ईरान) — शाम 4:50 बजे



