Rajasthan

जोधपुर में बड़ी वारदात की फिराक में थे लॉरेंस-आरजू के शार्प शूटर, दोनों पर ₹5 लाख का ईनाम, गिरफ्तार

Last Updated:September 20, 2026, 17:21 IST

जोधपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कमिश्नरेट पुलिस के साथ मिलकर बड़ी सफलता हासिल की. लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो खूंखार शार्प शूटरों को धर दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपी राजिंदर उर्फ बिल्ला और जसकरण सिंह उर्फ कट्टा पंजाब के फाजिल्का में हत्या के मामलों में वांछित थे और दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दोनों बदमाश जोधपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से पहुंचे थे, जिसे पुलिस ने वक्त रहते नाकाम कर दिया.बड़ी वारदात की फिराक में 2 इनामी शार्प शूटर्स को गिरफ्तार, लॉरेंस-आरजू से लिंकZoom

जयपुर. राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर से लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जोधपुर पहुंचे थे.

AGTF टीम ने जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से सघन कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों पंजाब के अबोहर और फाजिल्का में हुई हत्या की वारदातों के मामलों में भी वांछित थे.

दोनों पर है इनाम घोषित

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजिंदर उर्फ बिल्ला और जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सनी उर्फ कट्टा के रूप में हुई है. दोनों पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं. उन पर पहले से इनाम घोषित था. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

यह कार्रवाई ADG-AGTF दिनेश एम.एन. के सुपरविजन में की गई. कार्रवाई में ASP सिद्धांत शर्मा, DySP रविंद्र प्रताप, इंस्पेक्टर सुनील जांगिड और रामसिंह की टीम शामिल रही. AGTF और जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 20, 2026, 17:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj