Rajasthan

तिजारा में सियासी घमासान से बढ़ा तनाव, बाजार बंद हुए बंद और चौतरफा फैली पुलिस ही पुलिस

Last Updated:September 21, 2026, 11:59 IST

हिमाचल में बाड़ेबंदी से लौट रहे तिजारा के 18 कांग्रेस पार्षद अचानक लापता हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप है कि हरियाणा के पंचकूला के सूरजपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने पार्षदों को हिरासत में ले लिया ताकि वे वोट न डाल सकें. घटना के विरोध में तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव धरने पर बैठ गए हैं और तिजारा के बाजार बंद करा दिए गए हैं. कांग्रेस नेता इमरान खान पंचकूला में धरने पर बैठ गए हैं.तिजारा में सियासी घमासान से बढ़ा तनाव, बाजार हुए बंद और चौतरफा फैली पुलिस Zoom

तिजारा. हिमाचल में बाड़ाबंदी से आ रहे तिजारा के 18 पार्षद गायब हो गए हैं. कांग्रेस उन्हें गायब करने का आरोप हरियाणा पुलिस पर लगा रही है. इसके चलते सभापति चुनाव से पहले तिजारा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव भी तिजारा में धरना दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए सभापति चुनाव को निरस्त करने की मांग की है.

पार्षदों को रोके जाने की खबर के बाद तिजारा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई. विरोध के बीच तिजारा के बाजार बंद कराए जाने की भी जानकारी सामने आई है. वहीं जानकारी के मुताबिक, पंचकूला थाना क्षेत्र में एक बस और कई गाड़ियां खड़ी मिली हैं. इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता इमरान खान पंचकूला में धरने पर बैठ गए हैं.

पार्षदों को रोके जाने की सूचना मिलते ही राजस्थान से कांग्रेस नेता और समर्थक पंचकूला पहुंच गए. उन्होंने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चेयरमैन पद की वोटिंग से ठीक पहले पार्षदों को रोककर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. पार्टी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया है.

पंचकूला में हिरासत में लेने के आरोप

ये सभी कांग्रेस गुट के पार्षद हैं. वे तिजारा नगर परिषद के सभापति चुनाव के लिए वोट डालने के लिए आ रहे थे. आरोप लगाया है कि रविवार रात हरियाणा के चंडीमंदिर (सूरजपुर) टोल प्लाजा पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि तिजारा के कांग्रेस पार्षदों को वोटिंग के लिए राजस्थान आने से पहले हरियाणा के पंचकुला में रोक दिया गया. वहीं, पूर्व विधायक संदीप यादव को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने का भी दावा किया गया है.

हनुमानगढ़ के बाद तिजारा के पार्षदों पर कार्रवाई

कांग्रेस के मुताबिक, हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक की गिरफ्तारी और प्रदेशभर में कई कांग्रेस पार्षदों को पुलिस और एसीबी के नोटिस दिए गए थे. इसके बाद अब तिजारा के पार्षदों पर कार्रवाई की जा रही है.

पार्टी ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस के पास पार्षदों के फोटो पहले से मौजूद थे. पुलिसकर्मी चेहरा देखकर पार्षदों को दूसरे कार्यकर्ताओं से अलग कर रहे थे. दावा है कि यह सामान्य चेकिंग नहीं, बल्कि पार्षदों को निशाना बनाकर की गई सुनियोजित कार्रवाई थी.

हरियाणा मुख्यमंत्री पर भी आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप है कि यह कार्रवाई राजस्थान के मुख्यमंत्री के कहने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देश पर कराई की जा रही है. उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से मांग की है कि चुनाव में वोट डालने के लिए आ रहे पार्षदों को बिना किसी रोक-टोक के आने दिया जाए. साथ ही, राज्य निर्वाचन आयोग से भी मामले में जरूरी कदम उठाने की अपील की गई है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

September 21, 2026, 11:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj